The Gujarati film Shatir a crime-thriller made in the Gujarati

Gujarati Film – फिल्म: शातिर, गुजराती भाषा में बनी क्राइम-थ्रिलर

Gujarati Film – फिल्म: शातिर, गुजराती भाषा में बनी क्राइम-थ्रिलर

UNN @ Varsha Parikh : अगर कोई अपराध होता है, तो पुलिस जांच करती है, सबूत जुटाती है और अपराधी को पकड़ने की कोशिश करती है। लेकिन कई बार दर्शक पहले से ही जान जाते हैं कि अपराधी कौन है। ऐसे में सवाल उठता है कि फिल्म में नया क्या होगा?
‘शातिर’ एक ऐसी गुजराती क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो इसी सोच से अलग हटकर बनाई गई है। यह फिल्म वेब सीरीज़ की तरह बिना किसी गीत के बनाई गई है, जिससे कहानी लगातार रोमांचक बनी रहती है।
निर्देशक रूपिन शाह ने इसे एक अलग अंदाज़ में प्रस्तुत किया है। फिल्म में महेश व्यास, मकरंद शुक्ल सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें अपराध की जांच और अपराधी तक पहुंचने की प्रक्रिया को रोचक तरीके से दिखाया गया है। दर्शक अंत तक यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि पुलिस अपराधी को कैसे पकड़ती है और आखिर सच सामने कैसे आता है।
रिलीज़ डेट: 17 जुलाई
निर्देशक: रूपिन शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated