35 Dead in Gujarat in Two Days; Situation Critical in Assam

बाढ़ का कहर: गुजरात में दो दिनों में 35 लोगों की मौत, असम में हालात गंभीर

बाढ़ का कहर: गुजरात में दो दिनों में 35 लोगों की मौत, असम में हालात गंभीर

नई दिल्ली। गुजरात और असम में बाढ़ के हालात गंभीर हैं। गुजरात में पिछले दो दिनों में बारिश और बाढ़ के कारण 35 मौतें हुई हैं। राज्य के पाटन जिले के संतालपुर तालुका में शनिवार सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटों में 381 मिमी और राधनपुर तालुका में 342 मिमी बारिश हुई है। राज्य के 173 तालुकाओं में 250 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं प्रेट्र के अनुसार असम में बाढ़ से 61 लोगों की मौत हुई है। राज्य नौ जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर बाढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री ने असम के लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राहत, पुनर्वास में हर संभव मदद देगी।
गुजरात के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह छह बजे तक 24 घंटों में राज्य के 34 जिलों में बारिश हुई है। वाव-थराद के भाभर में 287 मिमी बारिश हुई। एनडीआरएफ की 18 और एसडीआरएफ की 32 टीमों को प्रभावित ज़िलों में भेजा गया है। कई जगहों पर सेना को भी तैनात किया गया है। राज्य में लगभग 42 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। पिछले कुछ दिनों में सात हजार से ज़्यादा लोगों को बचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला को बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला को बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत भोपाल। मॉडल व एक्टर त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने […]

शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रल्हाद जोशी का पहला बयान, कहा- ‘पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रल्हाद जोशी का पहला बयान, कहा- ‘पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा’ नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने का वादा किया है। नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर उनका […]