Pralhad Joshi's first statement after becoming Education Minister

शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रल्हाद जोशी का पहला बयान, कहा- ‘पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा’

शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रल्हाद जोशी का पहला बयान, कहा- ‘पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा’

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने का वादा किया है। नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर उनका पहला बयान आया है। प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने और प्रधानमंत्री मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही। प्रल्हाद जोशी ने ये भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किए हैं। जोशी को उनके उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा, “मुझे अभी पता चला कि प्रधानमंत्री ने मुझे एक जिम्मेदारी दी है। मैं इस जिम्मेदारी को कर्तव्य और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं, और मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के पिछले 12 सालों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। पिछले चार-पांच सालों में धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को भी लागू किया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, मैं अपनी पूरी क्षमता से काम करने की कोशिश करूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला को बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला को बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत भोपाल। मॉडल व एक्टर त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने […]

बाढ़ का कहर: गुजरात में दो दिनों में 35 लोगों की मौत, असम में हालात गंभीर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बाढ़ का कहर: गुजरात में दो दिनों में 35 लोगों की मौत, असम में हालात गंभीर नई दिल्ली। गुजरात और असम में बाढ़ के हालात गंभीर हैं। गुजरात में पिछले दो दिनों में बारिश और बाढ़ के कारण 35 मौतें हुई हैं। राज्य के पाटन जिले के संतालपुर तालुका में […]