Heavy rainfall in Madhya Pradesh over the next 4 days

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 15 फीसदी कम है. हालांकि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर बने निम्न दवाब के क्षेत्र ने प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश की उम्मीद जगा दी है. इसके अगले 24 घंटे में और आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उमरिया, मैहर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 किलोमीटर तक की रफ्तार के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है.
‘प्रदेश में 15 फीसदी बारिश हुई कम’
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, “प्रदेश में अभी सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है, हालांकि उम्मीद है कि अगले 5 दिनों में होने वाली बारिश से यह आंकड़ा कम होगा. प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश में अभी तक 18 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश में 13 फीसदी कम बारिश हुई है, हालांकि प्रदेश के इंदौर उज्जैन संभाग में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

×
Date : 27 July 2026 Posted By : EDITOR
मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव
News Image

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 15 फीसदी कम है. हालांकि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर बने निम्न दवाब के क्षेत्र ने प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश की उम्मीद जगा दी है. इसके अगले 24 घंटे में और आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उमरिया, मैहर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 किलोमीटर तक की रफ्तार के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है.
'प्रदेश में 15 फीसदी बारिश हुई कम'
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, "प्रदेश में अभी सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है, हालांकि उम्मीद है कि अगले 5 दिनों में होने वाली बारिश से यह आंकड़ा कम होगा. प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश में अभी तक 18 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश में 13 फीसदी कम बारिश हुई है, हालांकि प्रदेश के इंदौर उज्जैन संभाग में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]