Content posted from PM Modi's accounts will be subject to

PM Modi के अकाउंट्स से पोस्ट किए गए कंटेंट की करेंगे अतिरिक्त निगरानी-IT मंत्रालय को Meta का जवाब

PM Modi के अकाउंट्स से पोस्ट किए गए कंटेंट की करेंगे अतिरिक्त निगरानी-IT मंत्रालय को Meta का जवाब

UNN: PTI की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि मेटा ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की अन्य प्रमुख हस्तियों की पोस्ट की अतिरिक्त निगरानी की जाएगी और वरिष्ठ स्तर पर उनकी समीक्षा की जाएगी। यह भरोसा सरकार द्वारा मेटा अधिकारियों को बुलाए जाने के एक दिन बाद दिया गया। अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी का पहला सेल्फी वीडियो फेसबुक से कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले में बुलाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, मेटा ने IT मंत्रालय को बताया है कि प्रधानमंत्री और प्रमुख अकाउंट्स से पोस्ट किए गए कंटेंट की अतिरिक्त निगरानी की जाएगी और सीनियर लेवल पर उनकी समीक्षा होगी। सूत्रों ने PTI को बताया कि प्रधानमंत्री की Facebook पोस्ट के मामले पर मेटा की टीम इस हफ़्ते के आखिर में या अगले हफ़्ते की शुरुआत में सरकारी अधिकारियों से मिल सकती है।

बता दें कि NEET परीक्षा के पेपर लीक के मुद्दे पर Gen Z को संबोधित करते हुए। मेटा ने स्वीकार किया कि “त्रुटि” के कारण वीडियो को कुछ समय के लिए हटा दिया गया था। वीडियो में, पीएम मोदी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि संसद में कानून पेश करने से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल प्रस्तावित उपायों पर चर्चा करेगा।यह वीडियो NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली, यूपी से बिहार तक 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली, यूपी से बिहार तक 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम नई दिल्ली: मॉनसून ने भले ही जुलाई के महीने में दिल्ली एनसीआर को मायूस किया हो, लेकिन अगस्त में सावन के महीने में झूम के बारिश होने का संकेत मिला है.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) […]

जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास नई दिल्ली : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार महिला मुक्केबाज जैस्मीन लांबोरिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली और इसके साथ […]