The meeting between students and Jharkhand ministers lasted

1 घंटा 20 मिनट चली छात्रों और झारखंड के मंत्रियों की मीटिंग, स्टूडेंट लीडर बोले- बैठक सकारात्मक रही

1 घंटा 20 मिनट चली छात्रों और झारखंड के मंत्रियों की मीटिंग, स्टूडेंट लीडर बोले- बैठक सकारात्मक रही

रांची : झारखंड के रांची में स्टूडेंट्स के डेलिगेशन और हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों के बीच मीटिंग संपन्न हो गई है। मीटिंग के लिए चार मंत्री गेस्ट हाउस पहुंचे थे। 10 छात्रों के डेलिगेशन से उनकी मुलाकात हुई। मीटिंग के बाद डेलिगेशन में शामिल रविंद्र पासवान ने कहा कि यह हमारी पहली मीटिंग थी। यह बहुत सकारात्मक रही। सभी के साथ बैठकर फैमिली जैसा महसूस हुआ। यह वाकई एक पॉजिटिव मीटिंग थी। हमें विश्वास है कि झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री हमारी मांगों को जायज मानेंगे। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक स्टूडेंट लीडर ने कहा कि सरकार के सामने मांगें रखी गई हैं। आगे भी बातचीत होगी। हमारा विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारी बातों को गंभीरता से लिया गया है। वे आग मुख्यमंत्री से बात करेंगे। कोई हल निकाला जाएगा। वहीं, प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बोले, ‘छात्रों के साथ हमारी मीटिंग अच्छे माहौल में हुई। हमने स्टूडेंट्स की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]