80th Independence Day PM Modi message of Atmanirbhar Bharat

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है, आत्मनिर्भर बनना है। 12 साल में देश ने रफ्तार पकड़ ली है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि लाल किले से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं। हमने तय किया है कि अगले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स में ट्रेनिंग देंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI की दुनिया में नेतृत्व करने की क्षमता हो।
युवाओं को फ्री में मिलेगी कोचिंग
पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि स्पोर्ट्स टैलेंट हंट को लेकर गांवों और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से 650 नए विश्वविद्यालय बने हैं और मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी हुई है। पीएम ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच हमारे देश में 350 से कम विश्वविद्यालय थे। आज, सिर्फ़ 10-12 सालों में लगभग 650 नए विश्वविद्यालय बने हैं, जिससे कुल संख्या 1,000 के करीब पहुंच गई है। 2014 से पहले, केवल 400 के आसपास मेडिकल कॉलेज थे। आज, यह संख्या बढ़कर लगभग 850 हो गई है। इतना ही नहीं, अब विदेशी विश्वविद्यालय भी भारत आ रहे हैं। ऐसे इंतज़ाम भी किए गए हैं जिनसे हमारे युवा यहीं भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों से डिग्री हासिल कर सकें।
हम बहुत कम उम्र से ही अपने युवाओं को टेक्नोलॉजी की ओर आकर्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। इसीलिए हमने छोटे बच्चों के लिए 10,000 से ज़्यादा अटल टिंकरिंग लैब बनाई हैं, ताकि उनमें इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि पैदा हो। हमने भारत के युवाओं के लिए कई नए रास्ते खोले हैं। आपने ‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत देखी है। 28 साल की औसत उम्र वाले युवा उद्यमियों ने सैटेलाइट और रॉकेट लॉन्च किए हैं और अपनी पहली ही कोशिश में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। आज, भारत में 2.5 लाख से ज़्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। हाल ही में, हमने AI इम्पैक्ट समिट का भी आयोजन किया। AI बहुत तेज़ी से फैल रहा है।

×
Date : 15 August 2026 Posted By : EDITOR
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश
News Image

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संदेश

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है, आत्मनिर्भर बनना है। 12 साल में देश ने रफ्तार पकड़ ली है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि लाल किले से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं। हमने तय किया है कि अगले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स में ट्रेनिंग देंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI की दुनिया में नेतृत्व करने की क्षमता हो।
युवाओं को फ्री में मिलेगी कोचिंग
पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि स्पोर्ट्स टैलेंट हंट को लेकर गांवों और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से 650 नए विश्वविद्यालय बने हैं और मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी हुई है। पीएम ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच हमारे देश में 350 से कम विश्वविद्यालय थे। आज, सिर्फ़ 10-12 सालों में लगभग 650 नए विश्वविद्यालय बने हैं, जिससे कुल संख्या 1,000 के करीब पहुंच गई है। 2014 से पहले, केवल 400 के आसपास मेडिकल कॉलेज थे। आज, यह संख्या बढ़कर लगभग 850 हो गई है। इतना ही नहीं, अब विदेशी विश्वविद्यालय भी भारत आ रहे हैं। ऐसे इंतज़ाम भी किए गए हैं जिनसे हमारे युवा यहीं भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों से डिग्री हासिल कर सकें।
हम बहुत कम उम्र से ही अपने युवाओं को टेक्नोलॉजी की ओर आकर्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। इसीलिए हमने छोटे बच्चों के लिए 10,000 से ज़्यादा अटल टिंकरिंग लैब बनाई हैं, ताकि उनमें इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि पैदा हो। हमने भारत के युवाओं के लिए कई नए रास्ते खोले हैं। आपने 'स्टार्टअप इंडिया' की शुरुआत देखी है। 28 साल की औसत उम्र वाले युवा उद्यमियों ने सैटेलाइट और रॉकेट लॉन्च किए हैं और अपनी पहली ही कोशिश में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। आज, भारत में 2.5 लाख से ज़्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। हाल ही में, हमने AI इम्पैक्ट समिट का भी आयोजन किया। AI बहुत तेज़ी से फैल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]