cm Dr. Yadav extended greetings 80th Independence Day

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अनेक सेनानियों और राष्ट्र प्रेमियों का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर ऐसे सभी बलिदानियों का स्मरण करते हुए राष्ट्र उन्हें आदरांजलि अर्पित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए विशेष त्यौहार भी है, जो हमें आत्म-चिंतन, भविष्य की रूप-रेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि विकास का कारवां जन सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण कर सलामी ली।
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रध्वज फहराया. उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने संकल्प को दोहराया.
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मोहन यादव ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहरायाध्वजारोहण के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और सम्मान का अवसर है. भारत को आजादी लंबे संघर्ष और अनेक वीरों के बलिदान के बाद मिली है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश और उसके लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने का अवसर देता है.
इसके बाद मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर वहां ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. इस कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगे को सम्मान दिया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ISRO के नाम एक और उपलब्धि, सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट, भारत के चप्पे-चप्पे पर रखेगा नजर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ISRO के नाम एक और उपलब्धि, सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट, भारत के चप्पे-चप्पे पर रखेगा नजर UNN: ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस लॉन्चपैड से सुबह तड़के 2:55 बजे GSLV-F17 रॉकेट के माध्यम से EOS-05 जियोसिंक ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह […]

ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर क्रिस मिन्स पहुंचे साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस, ‘Heyy Babyy 2’ समेत 3 फिल्मों की ऑस्ट्रेलिया में होगी शूटिंग!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर क्रिस मिन्स पहुंचे साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस, ‘Heyy Babyy 2’ समेत 3 फिल्मों की ऑस्ट्रेलिया में होगी शूटिंग!   मुंबई : बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिल्म निर्माण को लेकर रिश्ते अब और मजबूत होने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के न्यू […]