5 agreements between India and Belgium

भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, व्यापार दोगुना करने पर सहमति; PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा

भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा

UNN: भारत और बेल्जियम ने गुरुवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर रक्षा सहयोग विस्तारित करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के उनके समकक्ष बार्ट डी वेवर ने खंडित वैश्विक भू-राजनीतिक माहौल के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए व्यापार और निवेश, महत्वपूर्ण खनिजों, उच्च-प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर के महत्व को रेखांकित किया।

दोनों नेताओं के बीच व्यापक वार्ता के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली तिमाही में भारत द्वारा 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज किए जाने का उल्लेख किया और कहा कि देश की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नये अवसरों का स्रोत है। दोनों देशों ने पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा संबंधों को मज़बूत करने और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े समझौते शामिल हैं। साथ ही, अगले पांच वर्षों में सालाना द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

वर्तमान में, दोनों देशों के बीच व्यापार 13 अरब अमेरिकी डॉलर का है। भारत में बेल्जियम के निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक त्वरित निवेश तंत्र बनाया जा रहा है। साथ ही, सीमा-पार से होने वाले संगठित अपराध, साइबर अपराध और इससे जुड़े मामलों से निपटने में सहयोग के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और बेल्जियम संघीय पुलिस के बीच एक अलग समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया गया।

×
Date : 03 September 2026 Posted By : EDITOR
भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, व्यापार दोगुना करने पर सहमति; PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा
News Image

भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा

UNN: भारत और बेल्जियम ने गुरुवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर रक्षा सहयोग विस्तारित करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के उनके समकक्ष बार्ट डी वेवर ने खंडित वैश्विक भू-राजनीतिक माहौल के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए व्यापार और निवेश, महत्वपूर्ण खनिजों, उच्च-प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर के महत्व को रेखांकित किया।

दोनों नेताओं के बीच व्यापक वार्ता के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली तिमाही में भारत द्वारा 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज किए जाने का उल्लेख किया और कहा कि देश की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नये अवसरों का स्रोत है। दोनों देशों ने पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा संबंधों को मज़बूत करने और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े समझौते शामिल हैं। साथ ही, अगले पांच वर्षों में सालाना द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

वर्तमान में, दोनों देशों के बीच व्यापार 13 अरब अमेरिकी डॉलर का है। भारत में बेल्जियम के निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक त्वरित निवेश तंत्र बनाया जा रहा है। साथ ही, सीमा-पार से होने वाले संगठित अपराध, साइबर अपराध और इससे जुड़े मामलों से निपटने में सहयोग के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और बेल्जियम संघीय पुलिस के बीच एक अलग समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]