बिहार- दोस्त के साथ जा रही छात्रा से बदसलूकी: बदमाशों ने अश्लील हरकतें की. 3 नाबालिग पकड़ाए
बिहार- दोस्त के साथ जा रही छात्रा से बदसलूकी: बदमाशों ने अश्लील हरकतें की. 3 नाबालिग पकड़ाए
120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ FIR
UNN: बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है। लड़की को घसीटा भी गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए तीनों लड़के नाबालिग हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जमुई के SP ने बताया, छात्रा और उसका दोस्त नाबालिग हैं। दोनों जमुई शहर के रहने वाले हैं। SP के मुताबिक, सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ भी POSCO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा।
120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR
वहीं, नाबालिग पीड़िता से जुड़े वीडियो को वायरल करने और उसकी पहचान उजागर करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाने में करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने सोमवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीड़िता से जुड़े वीडियो को शेयर या वायरल करना संगीन अपराध है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वीडियो को आगे फॉरवर्ड न करें और न ही सोशल मीडिया पर दोबारा पोस्ट करें। एसपी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
