The teaser of Prem Keetanu is creating a buzz

‘प्रेम कीटाणु’ (Prem Keetanu) का टीजर मचा रहा धमाल

UNN @ Varsha Parikh : कॉलेज लाइफ, दोस्ती, मस्ती और प्यार के बीच अगर किसी लड़के को तीन साल तक डेटिंग से ही बैन कर दिया जाए, तो कहानी कितनी मजेदार होगी? वीर पहाड़िया की अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर इसी दिलचस्प कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
करीब 1 मिनट 6 सेकंड के टीजर में कॉलेज की रैगिंग से लेकर बैकबेंचर्स की मस्ती, दोस्ती और प्यार के चक्कर तक कई मजेदार रंग देखने को मिलते हैं। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब वीर के किरदार को एक लड़की ऐसा श्राप दे देती है कि कॉलेज के पूरे तीन साल तक उसे कोई लड़की डेट करने के लिए नहीं मिलेगी।
अब कॉलेज की उम्र में जब प्यार करना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाए, तो वीर का किरदार इस श्राप से कैसे निपटेगा, यही फिल्म का मजेदार सवाल बन जाता है।
फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।
‘प्रेम कीटाणु’ को मलयालम फिल्म ‘प्रेमालु’ का हिंदी रीमेक बताया जा रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

×
Date : 21 September 2026 Posted By : EDITOR
‘प्रेम कीटाणु’ (Prem Keetanu) का टीजर मचा रहा धमाल
News Image

'प्रेम कीटाणु' (Prem Keetanu) का टीजर मचा रहा धमाल

UNN @ Varsha Parikh : कॉलेज लाइफ, दोस्ती, मस्ती और प्यार के बीच अगर किसी लड़के को तीन साल तक डेटिंग से ही बैन कर दिया जाए, तो कहानी कितनी मजेदार होगी? वीर पहाड़िया की अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर इसी दिलचस्प कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
करीब 1 मिनट 6 सेकंड के टीजर में कॉलेज की रैगिंग से लेकर बैकबेंचर्स की मस्ती, दोस्ती और प्यार के चक्कर तक कई मजेदार रंग देखने को मिलते हैं। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब वीर के किरदार को एक लड़की ऐसा श्राप दे देती है कि कॉलेज के पूरे तीन साल तक उसे कोई लड़की डेट करने के लिए नहीं मिलेगी।
अब कॉलेज की उम्र में जब प्यार करना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाए, तो वीर का किरदार इस श्राप से कैसे निपटेगा, यही फिल्म का मजेदार सवाल बन जाता है।
फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।
‘प्रेम कीटाणु’ को मलयालम फिल्म ‘प्रेमालु’ का हिंदी रीमेक बताया जा रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

W.i.S.H. ने ‘कसूर’ और ‘दूरी’ के साथ शुरू किया एक नया अध्याय~

📰 Generate e-Paper Clip W.i.S.H. ने ‘कसूर’ और ‘दूरी’ के साथ शुरू किया एक नया अध्याय~ मुंबई : भारत का अपना गर्ल ग्रुप W.i.S.H. वापस आ गया है और इस बार वे अपने साथ प्यार के दो बिल्कुल अलग पहलू लेकर आई हैं। चार सदस्यों वाले इस ग्रुप-री, जो, सिम और सुची-ने ‘कसूर’ और ‘दूरी’ […]