Assam Police detained 40 activists, including Ashutosh Ranka

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम पुलिस ने आशुतोष और सीजेपी की टीम को हिरासत में ले लिया और उन्हें किसी अज्ञात जगह ले जा रही है। आशुतोष और उनकी टीम वालंटियरों की बैठक करने जा रहे थे। अन्य पोस्ट में दीपके ने कहा, पुलिस ने आशुतोष को एक घर से उठाया। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि किस आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। अगर आशुतोष को रिहा नहीं किया गया, तो मैं सीजेपी के दूसरे सदस्यों के साथ असम जाऊंगा। मुख्यमंत्री हिमंत हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं।इस बीच आशुतोष के एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह पुलिस के साथ गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा डरे हुए हैं, क्योंकि सीजेपी असम के स्कूलों की बदहाली की सच्चाई को सामने लाना चाहती है।

×
Date : 28 September 2026 Posted By : EDITOR
‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’
News Image

'असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया'

गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम पुलिस ने आशुतोष और सीजेपी की टीम को हिरासत में ले लिया और उन्हें किसी अज्ञात जगह ले जा रही है। आशुतोष और उनकी टीम वालंटियरों की बैठक करने जा रहे थे। अन्य पोस्ट में दीपके ने कहा, पुलिस ने आशुतोष को एक घर से उठाया। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि किस आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। अगर आशुतोष को रिहा नहीं किया गया, तो मैं सीजेपी के दूसरे सदस्यों के साथ असम जाऊंगा। मुख्यमंत्री हिमंत हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं।इस बीच आशुतोष के एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह पुलिस के साथ गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा डरे हुए हैं, क्योंकि सीजेपी असम के स्कूलों की बदहाली की सच्चाई को सामने लाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

फेस्टिवल स्पेशल: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व रेलवे चलाएगा 29 स्पेशल ट्रेनें

📰 Generate e-Paper Clip फेस्टिवल स्पेशल: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व रेलवे चलाएगा 29 स्पेशल ट्रेनें कोलकाता । आगामी त्योहारी सीजन दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे ने व्यापक तैयारी की है। पूर्व रेलवे, जिसका मुख्यालय कोलकाता में […]