The stage is MP Achievers Award 2026 in Indore Ritu Sahu

इंदौर में सजा MP Achievers Award 2026 का मंच, शिक्षा से उद्योग तक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

पांचवें सीजन में शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, कला, खेल, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

इंदौर। मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने वाला MP Achievers Award 2026 का पांचवां सीजन मंगलवार को इंदौर के होटल अमर विलास में गरिमामय समारोह के साथ संपन्न हुआ। समाचार ग्रह द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अभिनेता संजय मेहता रहे। कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार खारीवाल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीप्ति सिंह हाड़ा, सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। फिल्म हनुमान अंश के बाल कलाकार सात्विक शर्मा भी समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, खेल, कला, संगीत, उद्यमिता, उद्योग और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इन हस्तियों को मिला MP Achievers Award
समारोह में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा गुंजन चौकसे, रोहित बिंदल (इंदौर), सुशील अग्रवाल (भोपाल), वरिष्ठ पत्रकार श्याम चतुर्वेदी, क्रिकेटर अनादि तागड़े, इन्फ्लुएंसर हिमांशु सोनी, एंटरप्रेन्योर प्रीति चौहान, नानूजी महाराज (खजराना गणेश मंदिर), प्रोफेसर डॉ. नेहा हिसारिया, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह, म्यूजिक डायरेक्टर सौरभ मेहता (इंदौर), वरिष्ठ समाजसेवी एवं पंजाब इंजीनियरिंग्स के संस्थापक सरदार बीरेंद्र सिंह खालसा, वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका पांडेय (इंदौर), वरिष्ठ पत्रकार विवेक वर्द्धन श्रीवास्तव (इंदौर), ओमेक्स ग्रुप की AGM कस्टमर केयर सोनाली जायसवाल, ओमेक्स ग्रुप की चीफ मैनेजर पीआर शैलबाला कुलकर्णी, मिलेनियम ग्रुप के कार्यकारी निदेशक स्वप्निल मिश्रा, शिक्षाविद नेहा शर्मा एवं शिक्षाविद सरिता शर्मा को सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज और प्रदेश के लिए सकारात्मक कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने से नई पीढ़ी को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

MP Achievers Award लगातार पांच वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच उपलब्ध करा रहा है। आयोजन का उद्देश्य उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को पहचान देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक कार्यों और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है।
समारोह का संचालन सुनयना शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु साहू ने की। होटल अमर विलास में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।

×
Date : 01 October 2026 Posted By : EDITOR
इंदौर में सजा MP Achievers Award 2026 का मंच, शिक्षा से उद्योग तक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Architect Diana Kellogg Visits Banjara Children in Jodhpur

📰 Generate e-Paper Clip Architect Diana Kellogg Visits Banjara Children in Jodhpur Jodhpur: Renowned American architect and social-impact designer Diana Kellogg visited the KnowPro Foundation in Jodhpur and spent time with children from the Banjara community, interacting with them and learning about their lives, aspirations and educational journeys. Kellogg, whose work lies at the intersection […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]