Captain Smit Machhar is our hero PM Modi praises the bravery of

‘कैप्टन स्मित मछार हमारे हीरो’, PM मोदी ने फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाई दुबई की उड़ान में कॉकपिट में हुई घटना के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार की सराहना की। PM मोदी ने उन्हें हीरो करार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच झगड़ा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया। कैप्टन स्मित मछार गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान को नियंत्रण में लाए और सुरक्षित लैंडिंग करवाई।

×
Date : 01 October 2026 Posted By : EDITOR
‘कैप्टन स्मित मछार हमारे हीरो’, PM मोदी ने फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी UNN: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. सबसे बड़ी […]