dinesh durve ke suron aane wala pal par jhoome shrota indore

MP: दिनेश दुर्वे के सुरों ने बांधा समां, ‘आने वाला पल…’ पर झूमे श्रोता

MP: दिनेश दुर्वे के सुरों ने बांधा समां, ‘आने वाला पल…’ पर झूमे श्रोता

‘ये जो मोहब्बत है’ ने बटोरी जमकर तालियां, 25 से अधिक गायकों ने सुरों से सजाई संगीत की यादगार शाम

इंदौर। प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित ‘अर्चना और संगीत’ की 13वीं प्रस्तुति में सुरों का ऐसा जादू बिखरा कि पूरा सभागृह संगीत की मस्ती में डूब गया। कार्यक्रम में गायक दिनेश दुर्वे ने अपनी सुमधुर और भावपूर्ण गायकी से श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। दिनेश दुर्वे ने फिल्म गोलमाल के लोकप्रिय गीत “आने वाला पल जाने वाला है…” की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावनाओं से जोड़ दिया। गीत की प्रस्तुति के दौरान सभागृह तालियों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने किशोर कुमार के सदाबहार गीत “ये जो मोहब्बत है, ये उनका है काम…” को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
उनकी दोनों प्रस्तुतियों में आवाज की मिठास, भाव और सुरों की गहराई साफ नजर आई। श्रोताओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी गायकी की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन अर्चना संतोष जायसवाल ने किया, जबकि मंच का प्रभावी संचालन गोविंद दुबे ने किया। इस संगीतमय शाम में 25 से अधिक गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। एक के बाद एक शानदार गीतों ने माहौल को खुशनुमा बनाए रखा और संगीतप्रेमी देर तक सुरों के इस सफर में डूबे रहे। ‘अर्चना और संगीत’ की यह 13वीं प्रस्तुति सदाबहार गीतों, शानदार गायकी और श्रोताओं की तालियों के बीच यादगार बन गई।

×
Date : 06 October 2026 Posted By : EDITOR
MP: दिनेश दुर्वे के सुरों ने बांधा समां, ‘आने वाला पल…’ पर झूमे श्रोता
News Image

MP: दिनेश दुर्वे के सुरों ने बांधा समां, ‘आने वाला पल...’ पर झूमे श्रोता

‘ये जो मोहब्बत है’ ने बटोरी जमकर तालियां, 25 से अधिक गायकों ने सुरों से सजाई संगीत की यादगार शाम

इंदौर। प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित ‘अर्चना और संगीत’ की 13वीं प्रस्तुति में सुरों का ऐसा जादू बिखरा कि पूरा सभागृह संगीत की मस्ती में डूब गया। कार्यक्रम में गायक दिनेश दुर्वे ने अपनी सुमधुर और भावपूर्ण गायकी से श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। दिनेश दुर्वे ने फिल्म गोलमाल के लोकप्रिय गीत “आने वाला पल जाने वाला है...” की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावनाओं से जोड़ दिया। गीत की प्रस्तुति के दौरान सभागृह तालियों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने किशोर कुमार के सदाबहार गीत “ये जो मोहब्बत है, ये उनका है काम...” को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
उनकी दोनों प्रस्तुतियों में आवाज की मिठास, भाव और सुरों की गहराई साफ नजर आई। श्रोताओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी गायकी की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन अर्चना संतोष जायसवाल ने किया, जबकि मंच का प्रभावी संचालन गोविंद दुबे ने किया। इस संगीतमय शाम में 25 से अधिक गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। एक के बाद एक शानदार गीतों ने माहौल को खुशनुमा बनाए रखा और संगीतप्रेमी देर तक सुरों के इस सफर में डूबे रहे। ‘अर्चना और संगीत’ की यह 13वीं प्रस्तुति सदाबहार गीतों, शानदार गायकी और श्रोताओं की तालियों के बीच यादगार बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore : वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip  वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में सम्मानित विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने ट्रॉफी और दुपट्टा प्रदान कर सप्तऋषि सम्मान से नवाजा इंदौर। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी को सप्तऋषि सम्मान से नवाजा। गरिमामय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खारीवाल एवं […]

Madhya Pradesh: रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग पर जनजातीय विकास का नया अध्याय लिख रही सरकार : CM डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग पर जनजातीय विकास का नया अध्याय लिख रही सरकार : CM डॉ. मोहन यादव खण्डवा को 143 करोड़ की 18 विकास परियोजनाओं की सौगात, 40 नए जनजातीय छात्रावास और 6 सांदीपनि विद्यालयों की घोषणा 3.54 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹21.34 करोड़ बोनस, 56 समितियों को ₹4.58 […]