Ban on protests at Jantar Mantar The government had granted

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन:सरकार ने 33 साल पहले इजाजत दी थी; अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना यहीं हुए

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। सरकार ने 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था।
गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं। यहीं पर अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना हुआ था। कॉकरोच जनता पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग को लेकर सोमवार को भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया।
इससे पहले CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक NEET पेपर लीक के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। 36 दिन तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था। गृह मंत्रालय ने विरोध-प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए वैकल्पिक स्थानों की पहचान करने के उद्देश्य से एक कमेटी बनाई थी। समिति की सिफारिशों के बाद रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड नाम तय किए। यहां के लिए एसओपी अलग से जारी की जाएगी।

×
Date : 13 October 2026 Posted By : EDITOR
जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन:सरकार ने 33 साल पहले इजाजत दी थी; अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना यहीं हुए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी-CM विजय मेट्रो में साथ बैठे: PM ने चेन्नई में ‘वी विल डू इट’ का नारा दोहराया

📰 Generate e-Paper Clip PM मोदी-CM विजय मेट्रो में साथ बैठे:पीएम ने चेन्नई में ‘वी विल डू इट’ का नारा दोहराया UNN: पीएम मोदी ने रविवार को चेन्नई में कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता है, वैज्ञानिक प्रगति के […]

MP: CM मोहन यादव का नरसिंहपुर को बड़ा तोहफा, ₹715 करोड़ से ज्यादा के विकास का ऐलान!

📰 Generate e-Paper Clip बुजुर्गों, जरूरतमंदों और पात्र हितग्राहियों को आर्थिक संबल देने की पहल—CM मोहन यादव ने जारी की ₹213.41 करोड़ की पेंशन राशि! CM मोहन यादव का नरसिंहपुर को बड़ा तोहफा, ₹715 करोड़ से ज्यादा के विकास का ऐलान! सांदीपनि विद्यालय की 15 नई बसों का किया शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]