Bank of Baroda launches pension fund business

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया पेंशन फंड व्यवसाय का शुभारंभ

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया पेंशन फंड व्यवसाय का शुभारंभ

पेंशन फंड कारोबार में प्रवेश करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बना;

BHIM ऐप पर तत्काल एनपीएस की शुरुआत

नई दिल्ली: एनपीएस दिवस 2026 के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को पीएफआरडीए अधिनियम, 2013 की धारा 27 के अंतर्गत पेंशन फंड के प्रायोजक के रूप में नियुक्ति का पीएफआरडीए प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। इसके साथ ही, बैंक ऑफ़ बड़ौदा पेंशन फ़ंड व्यवसाय में प्रवेश करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया है, यह सेवानिवृत्ति और दीर्घकालिक बचत क्षेत्र में बैंक के विस्तार का एक महत्वपूर्ण मील का स्तंभ है। यह प्रमाण पत्र श्री संजय लोहिया, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग द्वारा डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को श्री एस. रमन, अध्यक्ष, पीएफआरडीए और श्री दिनेश कुमार खारा, अध्यक्ष, एनपीएस ट्रस्ट की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान, बैंक ‘तत्काल एनपीएस’ के द्वितीय चरण के तहत भीम ऐप पर ‘तत्काल एनपीएस’ की सुविधा उपलब्ध कराने वाले प्रारम्भिक बैंकों में शामिल हो गया है। भीम ऐप के साथ ‘तत्काल एनपीएस’ का एकीकरण से व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले भीम प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहज डिजिटल ऑनबोर्डिंग सक्षम बनाकर नेशनल पेंशन सिस्टम की पहुंच और उपलब्धता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “आज का दिन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का दिन है क्योंकि हम पेंशन फ़ंड के कारोबार में प्रवेश करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया हैं। हमने भीम ऐप पर ‘तत्काल एनपीएस’ की सुविधा भी शुरू की है। ये उपलब्धियां सेवानिवृत्ति संबंधी समाधानों तक एक्सेस बढ़ाने और डिजिटल नवाचार का लाभ उठाकर देश भर के ग्राहकों के लिए पेंशन उत्पादों को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती हैं। हम पेंशन के एक्सेस को विस्तारित करने और सभी के लिए दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
पीएफआरडीए के तत्वावधान में आयोजित एनपीएस दिवस में नेशनल पेंशन सिस्टम की प्रगति और भावी दिशा पर विचार-विमर्श हेतु सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों, सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों, एनपीसीआई भीम सर्विसेज़ लिमिटेड के प्रतिनिधियों तथा वित्तीय सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।

×
Date : 13 October 2026 Posted By : EDITOR
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया पेंशन फंड व्यवसाय का शुभारंभ
News Image

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया पेंशन फंड व्यवसाय का शुभारंभ

पेंशन फंड कारोबार में प्रवेश करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बना;

BHIM ऐप पर तत्काल एनपीएस की शुरुआत

नई दिल्ली: एनपीएस दिवस 2026 के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को पीएफआरडीए अधिनियम, 2013 की धारा 27 के अंतर्गत पेंशन फंड के प्रायोजक के रूप में नियुक्ति का पीएफआरडीए प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। इसके साथ ही, बैंक ऑफ़ बड़ौदा पेंशन फ़ंड व्यवसाय में प्रवेश करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया है, यह सेवानिवृत्ति और दीर्घकालिक बचत क्षेत्र में बैंक के विस्तार का एक महत्वपूर्ण मील का स्तंभ है। यह प्रमाण पत्र श्री संजय लोहिया, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग द्वारा डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को श्री एस. रमन, अध्यक्ष, पीएफआरडीए और श्री दिनेश कुमार खारा, अध्यक्ष, एनपीएस ट्रस्ट की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान, बैंक 'तत्काल एनपीएस' के द्वितीय चरण के तहत भीम ऐप पर 'तत्काल एनपीएस' की सुविधा उपलब्ध कराने वाले प्रारम्भिक बैंकों में शामिल हो गया है। भीम ऐप के साथ 'तत्काल एनपीएस' का एकीकरण से व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले भीम प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहज डिजिटल ऑनबोर्डिंग सक्षम बनाकर नेशनल पेंशन सिस्टम की पहुंच और उपलब्धता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, "आज का दिन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का दिन है क्योंकि हम पेंशन फ़ंड के कारोबार में प्रवेश करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया हैं। हमने भीम ऐप पर 'तत्काल एनपीएस' की सुविधा भी शुरू की है। ये उपलब्धियां सेवानिवृत्ति संबंधी समाधानों तक एक्सेस बढ़ाने और डिजिटल नवाचार का लाभ उठाकर देश भर के ग्राहकों के लिए पेंशन उत्पादों को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती हैं। हम पेंशन के एक्सेस को विस्तारित करने और सभी के लिए दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
पीएफआरडीए के तत्वावधान में आयोजित एनपीएस दिवस में नेशनल पेंशन सिस्टम की प्रगति और भावी दिशा पर विचार-विमर्श हेतु सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों, सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों, एनपीसीआई भीम सर्विसेज़ लिमिटेड के प्रतिनिधियों तथा वित्तीय सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]

वी बिज़नेस और हिंडाल्को (v-business, hindalco) ने एक इंटेलिजेंट, भविष्य के लिए तैयार डिजिमाईन की नींव रखने के लिए की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip वी बिज़नेस और हिंडाल्को (v-business, hindalco) ने एक इंटेलिजेंट, भविष्य के लिए तैयार डिजिमाईन की नींव रखने के लिए की साझेदारी अडवांस्ड इंडस्ट्रियल कनेक्टिविटी के ज़रिए सुरक्षित, स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार खनन को बनाएंगे सक्षम Mumbai: जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी की एंटरप्राइज़ शाखा, वी बिज़नेस ने आज एल्युमीनियम […]