No place for violence in France Emmanuel Macron issues

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए।

UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर गए हैं। कई जगहों पर व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ अराजकतावादी लोगों ने जमकर उत्पाद मचाया। उपद्रवियों ने फ्रांस के लिमोज शहर में काफी पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल (Hotel de Ville) में आगजनी की। इस पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने क्या कहा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने ट्वीट कर कहा कि हमारे गणतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जिन लोगों ने सरकारी कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमला एवं टाउन हॉल में लूटपाट की है उन पर एक्शन लिया जाएगा। सरकार उन पर मुकदमा चलाएगी। उन्हें कानून के तहत दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने के अधिकार की रक्षा करने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रति मैं पूरे राष्ट्र की ओर से अपना समर्थन जताता हूं। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि हम सब मिलकर उन अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि जो हमारी संस्थाओं को नष्ट करना चाहते हैं और जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखना चाहते हैं, वो उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहते हैं।

×
Date : 19 October 2026 Posted By : EDITOR
‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग
News Image

'फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह', प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए।

UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर गए हैं। कई जगहों पर व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ अराजकतावादी लोगों ने जमकर उत्पाद मचाया। उपद्रवियों ने फ्रांस के लिमोज शहर में काफी पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल (Hotel de Ville) में आगजनी की। इस पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने क्या कहा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने ट्वीट कर कहा कि हमारे गणतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जिन लोगों ने सरकारी कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमला एवं टाउन हॉल में लूटपाट की है उन पर एक्शन लिया जाएगा। सरकार उन पर मुकदमा चलाएगी। उन्हें कानून के तहत दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने के अधिकार की रक्षा करने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रति मैं पूरे राष्ट्र की ओर से अपना समर्थन जताता हूं। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि हम सब मिलकर उन अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि जो हमारी संस्थाओं को नष्ट करना चाहते हैं और जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखना चाहते हैं, वो उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]