FDA takes action in Maharashtra 19 food licenses suspended, food

महाराष्ट्र में FDA का एक्शन, 19 फूड लाइसेंस निलंबित; करोड़ों रुपये के खाद्य पदार्थ जब्त

मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने विशेष अभियान में पतंजलि आयुर्वेद के एक सुपर डिस्ट्रीब्यूटर समेत 19 खाद्य कारोबार संचालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए किए।
एफडीए ने सोमवार को कहा कि अभियान के दौरान 114 प्रतिष्ठानों से करीब 3.53 लाख किलो खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी कीमत 9.01 करोड़ रुपये है। इनमें छत्रपति संभाजीनगर में पतंजलि आयुर्वेद के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर मेसर्स दिव्य महावितरक से जब्त किया गया पतंजलि गाय का घी भी शामिल है। गलत ब्रांडिंग और मिलावट के संदेह में 20.20 लाख रुपये मूल्य का 2,279.7 लीटर घी जब्त किया गया।
19 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निलंबित
एफडीए ने पिछले कुछ दिनों में मुंबई, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर डिवीजनों में 19 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और पंजीकरण निलंबित किए हैं। इन पर खराब साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण, कीट नियंत्रण की कमी और जरूरी रिकार्ड नहीं रखने जैसे आरोप हैं। इस बीच, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने टाटा 1एमजी मरीन कोलेजन पाउडर की लेबलिंग और विज्ञापन में कथित नियम उल्लंघन को लेकर टाटा 1एमजी हेल्थकेयर साल्यूशंस, एसीएफओ फार्मास्यूटिकल्स, अमेजन सेलर सर्विसेज और फ्लिपकार्ट इंडिया को नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों से 30 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

×
Date : 03 November 2026 Posted By : EDITOR
महाराष्ट्र में FDA का एक्शन, 19 फूड लाइसेंस निलंबित; करोड़ों रुपये के खाद्य पदार्थ जब्त
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]