Piyush Goyal met Danish minister, discussed increasing trade

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार और न‍िवेश को लेकर चर्चा हुई। भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर इस बैठक की जानकारी साझा की। उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”भारत में पहले से ही 250 से अधिक डेनिश कंपनियां काम कर रही हैं और देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दे रही हैं। डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात में शामिल होकर खुशी हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।”
इससे पहले भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 के दौरान मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड ने मंगलवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने तथा स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े नए अवसरों पर चर्चा की।

×
Date : 04 November 2026 Posted By : EDITOR
पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा
News Image

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार और न‍िवेश को लेकर चर्चा हुई। भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर इस बैठक की जानकारी साझा की। उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''भारत में पहले से ही 250 से अधिक डेनिश कंपनियां काम कर रही हैं और देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दे रही हैं। डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात में शामिल होकर खुशी हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।''
इससे पहले भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 के दौरान मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड ने मंगलवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने तथा स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े नए अवसरों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]

मंदिर के पुजारियों से जुड़ी टिप्पणी पर नेहा बोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip मंदिर के पुजारियों से जुड़ी टिप्पणी पर नेहा बोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की एक वकील ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ दिल्ली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि उन्होंने मंदिरों […]