UP Elections 2027 SP first list, fielded 5 candidates

UP चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट, 5 उम्मीदवार उतारे

UNN: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी सीटों को लेकर बात कर रही है और अभी कोई नतीजा नहीं निकला है. लेकिन सपा ने उम्मीदवारों की घोषणा करके ये साफ कर दिए हैं कि चुनाव को लेकर उनकी तैयारी पूरी है. पहली लिस्ट में पांच उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. पांच से से चार मौजूदा विधायक हैं. इनमें सहारनपुर की दो सीटें शामिल हैं. सहारनपुर से इमरान मसूद कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं. सपा ने एक तरह से कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है कि सहारनपुर की सीटों से कोई समझौता नहीं होगा.
सहारनपुर की बेहट से उमर अली खान और सहारनपुर विधानसभा सीट से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है. शामली की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन, अमरोहा की अमरोहा विधानसभा से महबूब अली और ललितपुर की ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को टिकट दिया गया है. ललितपुर से पिछली बार रमेश कुशवाहा सपा से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे. यहां बीजेपी को जीत मिली थी और रामरतन कुशवाहा विधायक बने थे. इस बार समाजवादी पार्टी ने यहां लोधी और महिला समीकरण पर दांव लगाया है.

×
Date : 24 November 2026 Posted By : EDITOR
UP चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट, 5 उम्मीदवार उतारे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]