morari-bapu-in-chitrakoot

मध्य प्रदेश: चित्रकूट के पावन तीर्थ में 29 मई से मुरारी बापू (Morari Bapu)द्वारा बिना श्रोता की रामकथा।

 

सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर 29 मई 2021, सायं 4:00 से 6:00 बजे तक और 30 मई से 6 जून 2021, प्रातः 10:00 से 1:30 बजे तक दिखाया जायेगा

Bhopal: मध्य प्रदेश में, मंदाकिनी नदी के किनारे पर बसा चित्रकूट भारत के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में एक है। चारों ओर से विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं और वनों से घिरे चित्रकूट को अनेक आश्चर्यों की पहाड़ी कहा जाता है। वनवास काल में साढ़े ग्यारह वर्ष तक भगवान राम, माता सीता तथा अनुज लक्ष्मण की निवास स्थली रहा चित्रकूट, मानव हृदय को शुद्ध करने और प्रकृति के आकर्षण से साधकों को आकर्षित करने में सक्षम है, साथ साथ अपने आध्यात्मिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है। इसी स्थान पर ऋषि अत्रि और सती अनसुइया ने ध्यान लगाया था। ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने चित्रकूट में ही सती अनसुइया के घर अंश रूप में क्रमश: चन्द्रमा, दत्तात्रेय और दुर्वासा के रूप में जन्म लिये थे। और इसी जिले में राजापुर है। जहाँ कुछ लोग तुलसीदासजी का जन्म स्थान बताते हैं। ऐसी राम के चरणरज से पावन इस स्थली में मुरारी बापू द्वारा कोरोना नियमों के पूर्ण पालन के साथ बिना श्रोता के आयोजित 860वीं राम कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर 29 मई 2021, सायं 4:00 से 6:00 बजे तक और 30 मई से 6 जून 2021, प्रातः 10:00 से 1:30 बजे तक दिखाया जायेगा। यह सुविदित है कि श्री चित्रकूटधाम में बापू ने अपनी दशकों की कथा यात्रा में अनेक बार रामकथा का रसपान करवाया है। यह भूमि श्रीराम और श्रीरामकथा की भूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे अधोसंरचना निर्माण तथा विकास के लिए 33 हजार 985 करोड़ रूपये की स्वीकृति इन्दौख-रुदाहेड़ा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 157 करोड़ 14 लाख रूपये की स्वीकृति छिन्दवाडा […]

इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर 33,332 हितग्राहियों को ऋण वितरित कर किया लाभान्वित बैंगलूर एवं ग्रेटर मुंबई देश में दूसरे एवं तीसरे स्थान पर स्वच्छता में देश का सिरमौर इंदौर अब आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में भी अग्रणी […]