ITR Filing : ऑनलाइन इनकम टैक्स भरने के लिए आज से शुरू - Update Now News

ITR Filing : ऑनलाइन इनकम टैक्स भरने के लिए आज से शुरू

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने कहा कि वह सात जून को एक नया पोर्टल (New ITR Website) शुरू कर रहा जिस पर करदाता आनलाइन विवारण प्रस्तुत कर सकेंगे. यह पोर्टल प्रस्तत विवरण की तत्काल प्रोसेसिंग (पक्के अभिलखन) की सुविधा से जुड़ा होगा और इससे कर रिफंड की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जा सकेगी. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह पोर्टल (ITR New Website) इनकमटैक्स.जीओवी.इन (www.incometax.gov.in) सात जून को शुरू किया जाएगा. इससे करदाताओं को विवरण प्रस्तुत करने में सहजता का अनुभव होगा. बयान के मुताबिक सीबीडीटी एक नयी कर भुगतन प्रणाली भी 18 जून का शुरू करने जा रहा है. पोर्टल पेश किए जाने के बाद में मोबाइल ऐप भी जारी किया जाएगा ताकि करदाता उसकी विभिन्न सुविधाओं से परिचित हो सकें.आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से 31 मई, 2021 के बीच 15.47 लाख से अधिक करदाताओं को 26,276 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम लौटाई.’’ आयकर विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि राशि किस वित्त वर्ष से जुड़ी है. हालांकि, ऐसा माना जाता है कि जो रिफंड किये गये हैं, वह वित्त वर्ष 2019-20 के भरे गये कर रिटर्न से संबंधित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फॉर्च्यून ने मस्टर्ड ऑयल पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए लॉन्च किया फॉर्च्यून येलो मस्टर्ड ऑयल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फॉर्च्यून ने मस्टर्ड ऑयल पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए लॉन्च किया फॉर्च्यून येलो मस्टर्ड ऑयल नए वेरिएंट में चुनिंदा पीली सरसों के बीजों से तैयार सरसों तेल का पारंपरिक स्वाद और खूबियां, साथ में फॉर्च्यून की भरोसेमंद गुणवत्ता   ओमेगा-3 और ओमेगा-6 से भरपूर यह तेल पारंपरिक पसंद और आधुनिक […]

TCS और Porsche AG की बड़ी साझेदारी, AI से बदलेगा मोबिलिटी का भविष्य

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 TCS और Porsche AG की बड़ी साझेदारी, AI से बदलेगा मोबिलिटी का भविष्य टीसीएस और पोर्श एजी की साझेदारी एआई-संचालित मोबिलिटी के भविष्य को गति देगी, इस रणनीतिक समझौते के तहत, टीसीएस इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी के लिए एक ‘एआई मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करेगी और पोर्श की […]