indore jayesh malviya wsis international photography

MP-Indore: डब्ल्यूएसआईएस अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे युवा फोटो जर्नलिस्ट जयेश मालवीय का छायाचित्र चयनित

इंदौर ।  डब्ल्यूएसआईएस अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे युवा फोटो जर्नलिस्ट जयेश मालवीय के छायाचित्र को चयनित किया गया। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड समिट इंफॉर्मेशन सोसायटी जिनेवा, स्विट्जरलैंड ने आयोजित की थी जिसमें देशभर के फोटोग्राफर ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का विषय सूचना एंव संचार प्रौद्योगिकी ,सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित था। इसमे भारत,आस्ट्रेलिया, चीन,मैक्सिको, घाना,ब्राजील,तन्जानिया,बांगलादेश सहित विभिन्न 20 से ज्यादा देशों के फोटोग्राफर ने फोटोज भेजी थी जिसमें में से सर्वश्रेष्ठ चुनिंदा 17 तस्वीरों का चयन किया गया उन 17 तस्वीरों मे से सर्वश्रेष्ठ एक तस्वीर जयेश मालवीय की चुनी गई। इन चयनित तस्वीरों को हाल ही मे जिनेवा के आईटीयू,एचक्यू मे फोटोग्राफी प्रदर्शनी मे प्रदर्शित किया गया वही युवा फोटो जर्नलिस्ट मालवीय की तस्वीर को विदेशी नागरिकों ने काफी सराहा। प्रतियोगिता मे चयनित मालवीय की तस्वीर मे महिलाएं लैपटॉप ट्रेनिंग लेते दिख रही है। मालवीय इससे पहले भी इंदौर व अपने देश का नाम गौरवान्वित कर चुके है इसमे जिनेवा,स्विट्जरलैंड सेव वाॅटर इंटरनेशनल प्रतियोगिता व टीवीबी इनो एनर्जी इंटरनेशनल प्रतियोगिता,फ्रांस सहित अन्य मे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके है। जयेश को यह तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे चयनित हुआ है। वही राज्यस्तरीय व अन्य प्रतियोगिताओ मे पुरस्कार मिल चुका है।

 

×
Date : 09 June 2021 Posted By : EDITOR
MP-Indore: डब्ल्यूएसआईएस अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे युवा फोटो जर्नलिस्ट जयेश मालवीय का छायाचित्र चयनित
News Image

इंदौर ।  डब्ल्यूएसआईएस अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे युवा फोटो जर्नलिस्ट जयेश मालवीय के छायाचित्र को चयनित किया गया। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड समिट इंफॉर्मेशन सोसायटी जिनेवा, स्विट्जरलैंड ने आयोजित की थी जिसमें देशभर के फोटोग्राफर ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का विषय सूचना एंव संचार प्रौद्योगिकी ,सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित था। इसमे भारत,आस्ट्रेलिया, चीन,मैक्सिको, घाना,ब्राजील,तन्जानिया,बांगलादेश सहित विभिन्न 20 से ज्यादा देशों के फोटोग्राफर ने फोटोज भेजी थी जिसमें में से सर्वश्रेष्ठ चुनिंदा 17 तस्वीरों का चयन किया गया उन 17 तस्वीरों मे से सर्वश्रेष्ठ एक तस्वीर जयेश मालवीय की चुनी गई। इन चयनित तस्वीरों को हाल ही मे जिनेवा के आईटीयू,एचक्यू मे फोटोग्राफी प्रदर्शनी मे प्रदर्शित किया गया वही युवा फोटो जर्नलिस्ट मालवीय की तस्वीर को विदेशी नागरिकों ने काफी सराहा। प्रतियोगिता मे चयनित मालवीय की तस्वीर मे महिलाएं लैपटॉप ट्रेनिंग लेते दिख रही है। मालवीय इससे पहले भी इंदौर व अपने देश का नाम गौरवान्वित कर चुके है इसमे जिनेवा,स्विट्जरलैंड सेव वाॅटर इंटरनेशनल प्रतियोगिता व टीवीबी इनो एनर्जी इंटरनेशनल प्रतियोगिता,फ्रांस सहित अन्य मे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके है। जयेश को यह तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे चयनित हुआ है। वही राज्यस्तरीय व अन्य प्रतियोगिताओ मे पुरस्कार मिल चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]