Corona vaccine 2021 : केंद्र सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ टीकाकरण प्रतिदिन - Update Now News

Corona vaccine 2021 : केंद्र सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ टीकाकरण प्रतिदिन

 

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के खिलाफ पूरी दुनिया में बचाव का दो ही फॉर्मूला नजर आय़ा। एक तो कोविड के खिलाफ बचाव के लिए उसके अनुरूप तैयार की गई गाइडलाइन के अनुसार आचरण और दूसरा कोरोना टीकाकरण। कोरोना के खिलाफ जंग में इन दोनों ही तरह की चीजों पर हर देश की सरकारों को फोकस रहा। अब दुनिया के पास कोरोना से बचाव का टीका मौजूद है। ऐसे में हर सरकार का प्रयास है कि वह इन टीकों के जरिए आम जनता का टीकाकरण कराकर अपने देश की जनता को इस जानलेवा महामारी के प्रकोप से बचा सके। भारत में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बहुत तेज रही है। इतनी बड़ी आबादी वाले देश में कोरोना का टीकाकरण तेज रफ्तार से किया जा रहा है। देश में 20 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। सबसे पहले कोरोना टीकाकरण की शुरुआत देश में फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ की गई। भारत में टीकाकरण को कई चरणों में चलाया जा रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद बारी आई देश की वृद्ध आबादी की इसके बाद इसे 45+ के उम्र वालों के लिए खोला गया। और अब इसे 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए खोल दिया गया है। देशव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था। कोरोना टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत 1 मार्च से शुरू हुआ था जिसमे 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है उनका टीकाकरण शुरू हुआ था। वहीं 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति को टीकाकरण शुरू किया गया था और 1 मई से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था। लेकिन इस कोरोना टीकाकरण को लेकर भी देश में राजनीति अपने सिरे से जारी रही। लोगों को भ्रमित करने का काम भी किया जाता रहा। कोरोना के टीके की उपलब्धता को लेकर भी जमकर राजनीति हुई। केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की राज्य सरकारें मोर्चा खोलकर खड़ी हो गई थी। इसके बाद केंद्र सरकार को इस पूरे टीकाकरण अभियान को अपने हाथ में लेना पड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में इस बात की घोषणा कर दी कि अब केंद्र सरकार ही पूरे देश में हर आयु वर्ग के लोगों का मुफ्त टीकाकरण करवाएगी जिसकी शुरुआत आज विश्व योग दिवस के दिन किया गया है। केंद्र सरकार आज से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन मुहैया करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी नई दिल्ली। लंबी प्रतीक्षा के बाद सामने आई भाजपा की राष्ट्रीय टीम संकेत दे रही है कि एक-एक नाम तय करने के लिए पूरा होमवर्क किया गया है। नेतृत्व की निगाह यदि नवीन टीम में नई […]

‘सऊदी अरब में भीख न मांगें’, पाकिस्तान का हज यात्रियों को सख्त निर्देश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘सऊदी अरब में भीख न मांगें’, पाकिस्तान का हज यात्रियों को सख्त निर्देश इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सऊदी अरब में हज और उमराह के लिए जाने वाले अपने नागरिकों को सख्त चेतावनी दी है। पाकिस्तानी दूतावास ने कहा है कि भीख मांगना, बिना अनुमति पैसे इकट्ठा करना और वीजा नियमों का […]