पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल द्वारा रेलकर्मियों की 12 विधवाओं को आर्थिक सहायता - Update Now News

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल द्वारा रेलकर्मियों की 12 विधवाओं को आर्थिक सहायता

 

WRWWO PRESIDENT SMT. TANUJA KANSAL PROVIDES FINANCIAL ASSISTANCE TO 12 WIDOWS OF RAILWAYMEN

Mumbai: महिला कल्याण संगठन ने पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों और उनके परिवारों को उनकी कठिनाइयों और जरूरत के समय और ऐसी परिस्थितियों में हमेशा हरसम्भव मदद प्रदान की है, जहाॅं रेल प्रशासन की अपनी सीमाऍं हैं। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल ने मानवीय आधार पर सहायता प्रदान करने के क्रम में पश्चिम रेलवे के उन कर्मचारियों की विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की, जिन्होंने अपना कर्त्तव्य निभाते हुए अपनी जान की बाज़ी लगा दी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल ने वर्ष 2020-21 में अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन के दौरान अपनी जान गॅंवाने वाले पश्चिम रेलवे के 12 ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों की विधवाओं में से हर एक को 5000/- रुपये प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की चले जाने से उनके परिवारों के साथ- साथ संगठन को भी बड़ी क्षति हुई है। एकजुटता के प्रतीक के रूप में, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन ने पश्चिम रेलवे में कार्य करते हुए दिवंगत कर्मचारियों की विधवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। श्रीमती कंसल ने विधवाओं को खुद को सशक्त बनाने और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम रेलवे के कर्मचारी हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदार रहे हैं, और यहाॅं तक ​​कि कोविड महामारी के दौरान भी उन्होंने अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह बखूबी किया है। ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल द्वारा मुंबई सेंट्रल मंडल के संजान में कार्यरत पॉइंट्समैन स्वर्गीय श्री देवजी की पत्नी श्रीमती सोनी देवजी को 5000/- रुपये प्रदान किये। इनके अलावा मुंबई मंडल की श्रीमती राजेश्वरी माइकल; वडोदरा मंडल की श्रीमती वसंतबेन आर. और श्रीमती नेहा कुमारी; अहमदाबाद मंडल की श्रीमती रंजनबेन और श्रीमती जसीबेन वाघेला; राजकोट मंडल से श्रीमती सावित्री और श्रीमती पुमाबा; भावनगर मंडल से श्रीमती गुड़िया कुमारी और श्रीमती वनिता बाई तथा रतलाम मंडल से श्रीमती भावना और श्रीमती सरिता को भी पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।

×
Date : 12 July 2021 Posted By : EDITOR
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल द्वारा रेलकर्मियों की 12 विधवाओं को आर्थिक सहायता
News Image

 

WRWWO PRESIDENT SMT. TANUJA KANSAL PROVIDES FINANCIAL ASSISTANCE TO 12 WIDOWS OF RAILWAYMEN

Mumbai: महिला कल्याण संगठन ने पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों और उनके परिवारों को उनकी कठिनाइयों और जरूरत के समय और ऐसी परिस्थितियों में हमेशा हरसम्भव मदद प्रदान की है, जहाॅं रेल प्रशासन की अपनी सीमाऍं हैं। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल ने मानवीय आधार पर सहायता प्रदान करने के क्रम में पश्चिम रेलवे के उन कर्मचारियों की विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की, जिन्होंने अपना कर्त्तव्य निभाते हुए अपनी जान की बाज़ी लगा दी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल ने वर्ष 2020-21 में अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन के दौरान अपनी जान गॅंवाने वाले पश्चिम रेलवे के 12 ग्रुप 'डी' कर्मचारियों की विधवाओं में से हर एक को 5000/- रुपये प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की चले जाने से उनके परिवारों के साथ- साथ संगठन को भी बड़ी क्षति हुई है। एकजुटता के प्रतीक के रूप में, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन ने पश्चिम रेलवे में कार्य करते हुए दिवंगत कर्मचारियों की विधवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। श्रीमती कंसल ने विधवाओं को खुद को सशक्त बनाने और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम रेलवे के कर्मचारी हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदार रहे हैं, और यहाॅं तक ​​कि कोविड महामारी के दौरान भी उन्होंने अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह बखूबी किया है। ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल द्वारा मुंबई सेंट्रल मंडल के संजान में कार्यरत पॉइंट्समैन स्वर्गीय श्री देवजी की पत्नी श्रीमती सोनी देवजी को 5000/- रुपये प्रदान किये। इनके अलावा मुंबई मंडल की श्रीमती राजेश्वरी माइकल; वडोदरा मंडल की श्रीमती वसंतबेन आर. और श्रीमती नेहा कुमारी; अहमदाबाद मंडल की श्रीमती रंजनबेन और श्रीमती जसीबेन वाघेला; राजकोट मंडल से श्रीमती सावित्री और श्रीमती पुमाबा; भावनगर मंडल से श्रीमती गुड़िया कुमारी और श्रीमती वनिता बाई तथा रतलाम मंडल से श्रीमती भावना और श्रीमती सरिता को भी पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी UNN: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. सबसे बड़ी […]