Tokyo olympics 2021 : पोडियम पर अस्थायी रूप से मास्क हटा सकते हैं खिलाड़ी - Update Now News

Tokyo olympics 2021 : पोडियम पर अस्थायी रूप से मास्क हटा सकते हैं खिलाड़ी

टोक्यो| टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने एथलीटों को 30 सेकेंड के लिए बिना मास्क के पोडियम पर व्यक्तिगत फोटो और एक समूह फोटो लेने की अनुमति दे दी है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टोक्यो 2020 प्लेबुक और वैज्ञानिक सलाह की आवश्यकताओं के अनुरूप, विजयी समारोह प्रोटोकॉल को एथलीटों को मीडिया के लिए एक फोटो लेने की अनुमति देने के लिए अनुकूलित किया गया है। आईओसी मानता है कि पदक जीतना उनके खेल करियर में एक अद्वितीय क्षण होता है और इस दौरान उनकी भावनाओं का भी प्रदर्शन होना चाहिए, जो मास्क में छुप जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्रोटोकॉल 25 जुलाई से लागू होना शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में इसे सभी जगहों पर लागू किया जोगा। भारत के लिए मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता था लेकिन तब यह नियम लागू नही था। लिहाजा मीराबाई को मास्क में ही फोटो खिंचवाना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया फिलाडेल्फिया । स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के शानदार गोल से फ्रांस ने एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश […]

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता UNN: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे, लेकिन जैकब बेथेल […]