Tokyo olympics 2021 : पोडियम पर अस्थायी रूप से मास्क हटा सकते हैं खिलाड़ी - Update Now News

Tokyo olympics 2021 : पोडियम पर अस्थायी रूप से मास्क हटा सकते हैं खिलाड़ी

टोक्यो| टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने एथलीटों को 30 सेकेंड के लिए बिना मास्क के पोडियम पर व्यक्तिगत फोटो और एक समूह फोटो लेने की अनुमति दे दी है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टोक्यो 2020 प्लेबुक और वैज्ञानिक सलाह की आवश्यकताओं के अनुरूप, विजयी समारोह प्रोटोकॉल को एथलीटों को मीडिया के लिए एक फोटो लेने की अनुमति देने के लिए अनुकूलित किया गया है। आईओसी मानता है कि पदक जीतना उनके खेल करियर में एक अद्वितीय क्षण होता है और इस दौरान उनकी भावनाओं का भी प्रदर्शन होना चाहिए, जो मास्क में छुप जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्रोटोकॉल 25 जुलाई से लागू होना शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में इसे सभी जगहों पर लागू किया जोगा। भारत के लिए मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता था लेकिन तब यह नियम लागू नही था। लिहाजा मीराबाई को मास्क में ही फोटो खिंचवाना पड़ा था।

×
Date : 27 July 2021 Posted By : EDITOR
Tokyo olympics 2021 : पोडियम पर अस्थायी रूप से मास्क हटा सकते हैं खिलाड़ी
News Image

टोक्यो| टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने एथलीटों को 30 सेकेंड के लिए बिना मास्क के पोडियम पर व्यक्तिगत फोटो और एक समूह फोटो लेने की अनुमति दे दी है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टोक्यो 2020 प्लेबुक और वैज्ञानिक सलाह की आवश्यकताओं के अनुरूप, विजयी समारोह प्रोटोकॉल को एथलीटों को मीडिया के लिए एक फोटो लेने की अनुमति देने के लिए अनुकूलित किया गया है। आईओसी मानता है कि पदक जीतना उनके खेल करियर में एक अद्वितीय क्षण होता है और इस दौरान उनकी भावनाओं का भी प्रदर्शन होना चाहिए, जो मास्क में छुप जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्रोटोकॉल 25 जुलाई से लागू होना शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में इसे सभी जगहों पर लागू किया जोगा। भारत के लिए मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता था लेकिन तब यह नियम लागू नही था। लिहाजा मीराबाई को मास्क में ही फोटो खिंचवाना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर

📰 Generate e-Paper Clip IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड […]

विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा

📰 Generate e-Paper Clip विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा Mumbai: न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कामयाब वनडे बल्लेबाज बने; रोहित ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा , भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 4 रन से हरा दिया। वेलिंगटन में हुए इस मैच के दौरान विराट कोहली ने […]