पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा चलाया गया ‘रक्तदान महादान’ अभियान - Update Now News

पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा चलाया गया ‘रक्तदान महादान’ अभियान

 

पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा चलाया गया ‘रक्तदान महादान’ अभियान

Mumbai@ पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने 8 सितम्बर, 2021 को चर्चगेट स्टेशन पर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (WRMS) द्वारा आयोजित रक्तदान अभियान का उद्घाटन किया। पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महासचिव स्वर्गीय श्री जे.जी. माहुरकर की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में इस अभियान का आयोजन किया गया है। पश्चिम रेलवे के विभिन्न प्रमुख विभागाध्यक्षों के अलावा पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी, अन्य कर्मचारी नेता और प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर श्री कंसल ने स्वयं शिविर में रक्तदान किया। इस शिविर के दौरान रक्तदान कर अन्य रेल कर्मचारियों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए श्री कंसल ने रेलवे बिरादरी से भी इस नेक काम की आदत डालने की अपील की। जीएम ने कहा कि अतीत में उन्होंने कई बार रक्तदान किया है और मुंबई में पश्चिम रेलवे के लगभग एक लाख रेल कर्मचारियों के मजबूत कार्यबल के साथ, दयालुता के ऐसे कार्य बहुत आगे बढ़ेंगे, जो रक्त की तत्काल आवश्यकता वाले लोगों के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी राहत साबित होंगे। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पश्चिम रेलवे को इस तरह के रक्तदान अभियान चलाने के लिए अस्पतालों और गैर सरकारी संगठनों की मदद करने में हमेशा खुशी होगी और रेलवे कर्मचारी ज़रूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान के लिए किसी भी समय उपलब्ध रहेंगे। इस अभियान के दौरान मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में कुल 432 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर से दुनिया को संबोधित कर रहे हैं. उनके कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ है. खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में […]

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’ प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी […]