Indore Marriott Hotels

इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट में मिलेगा असल थाई, जापानी और चीनी स्वाद

 

• वन एशिया रेस्टोरेंट कर रहा है अपना नया मेनू जारी
• वन एशिया में परोसे जाएंगे कुछ ऐसे नायाब व्यंजन जो कही और नहीं बनाए जाते

इंदौर : इंदौर में चीनी, जापानी और थाई व्यंजनों के लिए सुप्रसिद्ध वन एशिया रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों के लिए ला रहा है कुछ ऐसे नायाब पकवान जो आज तक इंदौर में कभी चखे नहीं गए हैं। इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट के नवागत शेफ दुर्गेश अपने अपार अनुभव के साथ ला रहे है कुछ ख़ास व्यंजन। वन एशिया रेस्टोरेंट का नया मेनू जारी हो रहा है जिसमें असल थाई और जापानी व्यंजन शामिल किये जा रहे हैं।
शेफ दुर्गेश के पास 12 साल का अपार अनुभव हैं और उन्होंने भारत के अलावा दुबई और इंडोनेशिया के रेस्टॉरेंट्स में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने भारत में, शेराटन हैदराबाद के ईनाज़िआ रेस्टोरेंट और ह्यात रीजेंसी लखनऊ के रेस्टोरेंट लुकजिन में अपने ख़ास व्यंजन और नयी शैली से कई पुरस्कार भी जीते हैं।
वन एशिया के शेफ दुर्गेश ने कहा, “हमने देखा है की इंदौर की जनता को एशियाई खाने में काफी दिलचस्पी है। लोग नई-नई डिशेस के साथ प्रयोग करने में नहीं कतराते। इसी कड़ी में लोगों को कुछ नया परोसने के लिए हम वन एशिया पर सज्ज हैं। हम उम्मीद करते हैं की इंदौर की जनता को ये नए पकवान पसंद आएंगे और लोग असल थाई, जापानी और चीनी खाने के स्वाद का लुत्फ़ इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट में उठाएंगे।”
शेफ दुर्गेश के नेतृत्व में वन एशिया के नए मेनू में शामिल किए जाएंगे कुछ ऐसे व्यंजन जो इंदौर में पहले कभी नहीं बने हैं। इनमें शामिल है ट्रफल आयल में बने एडमामे डम्पलिंग, माउंटेन चिल्ली के साथ बना क्ले पॉट चिकन, लस्का सूप आदि। इसके अलावा एपेटाईज़र्स में, हेजहॉग के आकार के स्टीम डिमसम भी ग्राहकों को परोसे जाएंगे, और शाकाहारी व्यंजन ‘क्रिस्पी वाइट फंगस’ और ‘मशरुम टोस्ट’ भी रेस्टोरेंट की एक नई पेशकश है। मेन कोर्स में चाइना की खासियत ‘पेकिंग डक’ जनता को परोसा जाएगा जो की इन्दोरियों के लिए नायाब होगा। मीठे में थाईलैंड का एक प्रचलित पकवान ‘टब टिन ग्रॉब’ भी इंदौरी जनता को ख़ास वन एशिया पर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]