कृषि कानूनों की वापसी केंद्र सरकार के अहंकार की हार : शशि थरूर

 

रांची। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष एवं तिरुअनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने कहा है कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी केंद्र की भाजपा सरकार की अहंकार की हार है। यह सरकार मान बैठी थी कि चुनाव जीतने से उसे अपनी मर्जी से कोई भी फैसला लेने और कुछ भी करने का अधिकार मिल गया है। लोकतंत्र ऐसे नहीं चलता है। जनता की भावनाओं और उनके हितों को समझना जरूरी होता है। थरूर शुक्रवार को रांची के 50 किमी दूर मुरहू नामक स्थान पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीते एक साल से दिल्ली से लेकर देश के विभिन्न इलाकों में सत्याग्रह कर रहे किसानों के संकल्प की आज जीत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के तमाम लोग सरकार को किसानों की जायज मांगों के बारे में समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। नोटबंदी जैसे फैसले से भी देश के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों की परेशानियों को समझने को कभी तैयार नहीं हुई। थरूर ने कहा कि आज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती है और जिस तरह उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया था, उसी तरह किसानों ने अपने संघर्ष और सत्याग्रह की बदौलत सरकार को झुका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: गरीब बंदियों को सहायता देने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP: गरीब बंदियों को सहायता देने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 479 का पालन करने में भी मध्यप्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री ने जेलों में बंदियों की सुरक्षा और सुधार गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे 104 अवैध भारतीय प्रवासी लौटे भारत, 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं

डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे 104 अवैध भारतीय प्रवासी लौटे भारत, 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं इन अवैध प्रवासी भारतीयों में से 33 लोग गुजरात से अमृतसर। अमेरिका का सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर देश पहुंचा है। अमेरिकी सी-147 प्लेन से अवैध प्रवासी भारतीयों का पहला जत्था भारत आ गया है। […]