Indore - Madhya Pradesh - जागरूकता से 70 प्रतिशत लोग हार्ट अटैक से बच सकते है- डॅाक्टर अलकेश जैन - Update Now News

Indore – Madhya Pradesh – जागरूकता से 70 प्रतिशत लोग हार्ट अटैक से बच सकते है- डॅाक्टर अलकेश जैन

 

जागरूकता से 70 प्रतिशत लोग हार्ट अटैक से बच सकते है- डॅाक्टर अलकेश जैन

इंदौर । सीने में होने वाला हर एक दर्द हार्ट अटैक नही होता , दर्द कई प्रकार का हो सकता है । गैस , एसिडिटी व अन्य कारणो से भी सीने में दर्द हो सकता है लेकिन दर्द होने पर लापरवाही न बरते और अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होकर तुरंत चिकित्सक के पास पहुंचे । 50 प्रतिशत हार्ट के मरीज तंबाकू व स्मोकिंग करने वाले होते है , स्मोकिंग के कारण खून गाड़ा होता है जिससे हार्ट अटैक की संभावना बनी रहती है ।
मेदंाता हॅास्पिटल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॅाक्टर अलकेश जैन ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि सर्दियों के मौसम मे हार्ट अटैक के मरीज ज्यादा आते है , ऐसे में आवश्यकता है कि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहै और सादगीपूर्ण जीवनशैली के साथ खानपान, योग, व्यायाम, पर ध्यान दे , ऐसा करने से 70 प्रतिशत अटैक से मौत होने पर नियंत्रण पाया जा सकता है । यदि घबराहट और पसीना तेजी से आता है तो ये भी हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते है यदि ऐसा होता है तो जीभ के नीचे डिसप्रिन गोली रखकर चूसे , खासकर डायबिटीज , बीपी के मरीज अपना खास ध्यान रखे क्योकि इन बीमारियो से ग्रस्त लोगो को साइलंेट अटैक आने का खतरा बना रहता है जिसमे दर्द के एहसास के बिना ही अटैक आ जाता है इसलिये नियमित रूप से अपना चेकअप करवाते रहै , जिन लोगो को सीने मंे दर्द होता है वे बिना समय गवाये नजदीकी हाॅस्पिटल पहुंचे , मेदंाता हॅास्पिटल में इमरजेंसी सर्विस के लिये फोन नंबर 1068 पर फोन कर सीधे इमरजेंसी रूम मे पहुंच सकते है , यहंा 24 घंटे इमरजेेंसी डॅाक्टर उपलब्ध है , यहंा ईसीजी के उपरंात यदि हार्ट अटैक के लक्षण पाये जाते है तो दो विकल्प होते है पहला खून पतला करने का इंजेक्शन और दूसरा एंजियोप्लास्टी , बहुत सारी स्टडीज में पता चला है कि एंजियोप्लास्टी बेहतर विकल्प है क्योकि खून पतला करने के इजेक्शन के साईड इफेक्ट भी होते है । हार्ट अटैक की बीमारी में सबसे महत्वपूर्ण समय पर निर्णय लेना होता है , देखा गया है कि एक्यूट अटैक में बिना इलाज के मरने वालो की दर 40 प्रतिशत है जो बिना अस्पताल पहुंचे ही दम तोड़ देते है , बिना समय गवाये लिया गया निर्णय मरीज की जान बचा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

A Night of Glamour & Recognition: IIIA Ahmedabad 12th Edition by Kunal Thakkar Eventz Factory

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱A Night of Glamour & Recognition: IIIA Ahmedabad 12th Edition by Kunal Thakkar Eventz Factory Ahmedabad witnessed an evening of unmatched glamour, influence, and celebration as the 12th Edition of the India International Influencer Awards (IIIA) unfolded in grand style, curated by Kunal Thakkar Eventz Factory. Elevating the prestige of […]

Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग इस रणनीतिक साझेदारी में नेक्सट्रा बाय एयरटेल गीगावाट-स्केल डेटा सेंटर निर्माण का नेतृत्व कर रहा है, जो राष्ट्रीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा विशाखापत्तनम – गूगल ने […]