Indore - Madhya Pradesh - इंदौर.शहर को मिली नए क्लब की सौगात, अब सेलेब्रिटीज़ के अंदाज़ में मनाइए जश्न - Update Now News

Indore – Madhya Pradesh – इंदौर.शहर को मिली नए क्लब की सौगात, अब सेलेब्रिटीज़ के अंदाज़ में मनाइए जश्न

 

C – 21 मॉल में बॉम्बे मेंशन क्लब लॉन्च, विवेक ओबेरॉय ने किया इनॉग्रेशन

इंदौर – नए साल से पहले शहर में एक नया क्लब “बॉम्बे मेंशन’ लॉन्च किया गया। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और एक्ट्रेस निकिता रावल ने इसे लॉन्च किया। वे अपने फैंस से भी मिले। लॉन्च पार्टी में डीजे ड्युओ म्यूजिक वन प्लस वन ने परफॉर्म किया। क्लब के ओनर तीर्थ रावल और मैनेजर संस्कार मुलानी ने बताया कि सी-21 मॉल की तीसरी मंज़िल पर बने इस क्लब की खासियत यह है कि यहां आप सेलिब्रिटीज़ के अंदाज़ में ग्रैंड पार्टीज़ कर सकते हैं। डांस फ्लोर के साथ एग्जॉटिक मेन्यू और लैविश इंटीरियर इस क्लब की खासियत हैं। 24 को बॉम्बे मेंशन में बेली डांस एक्ट कराया जाएगा और डीजे धर्मेश परफॉर्म करेंगे। वहीं 25 दिसंबर यानी क्रिसमस ईव पर इंटरनेशनल डीजे मारिया लायन परफॉर्म करेंगी ।
बॉम्बे ब्लिस में चखिए ऑथेंटिक जापानी फूड
बॉम्बे मेंशन के साथ ही बॉम्बे ब्लिस रेस्तरां की शुरुआत भी की गई। यह शहर की एकमात्र ऐसी जगह है जहां ऑथेंटिक जापानी फूड सर्व किया जाएगा। टेस्ट के साथ एम्बिएंस भी मिले इसके लिए रेस्तरां का इंटीरियर भी जापान की मशहूर फ्लावर कैनोपी की तरह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

77th Republic Day 2026: कर्तव्यपथ पर मध्यप्रदेश की भव्य झांकी, ‘विरासत और विकास’ का सशक्त संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱77 Republic Day 2026: कर्तव्यपथ पर मध्यप्रदेश की भव्य झांकी, ‘विरासत और विकास’ का सशक्त संदेश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित झांकी ने नारी सशक्तिकरण, सुशासन और समृद्ध भविष्य का किया प्रभावशाली चित्रण, लोकमाता अहिल्याबाई को समर्पित मध्यप्रदेश की झांकी ने दिल जीता।  मध्यप्रदेश की शान – देवी अहिल्याबाई की गौरवगाथा  […]

Madhya Pradesh : उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शिप्रा तट पर हुआ भव्य गणतंत्र दिवस समारोह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शिप्रा तट पर हुआ भव्य गणतंत्र दिवस समारोह परेड की सलामी लेकर मुख्यमंत्री ने दिया विकास और सुशासन का संदेश, प्रदेश की उपलब्धियों का किया व्यापक उल्लेख उज्जैन। प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ […]