A journey from Indore to Bhopal will be undertaken with 2,000

2 हजार साइकिलों के साथ इंदौर से होगी भोपाल तक की यात्रा-14 जुलाई की सुबह 7 बजे

भोपाल । 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांग्रेस की इंदौर की भोपाल तक की साइकिल यात्रा में जीतू पटवारी के साथ हर जिले से 2 हजार साइकल सवार शामिल होंगे। हालांकि पटवारी इंदौर से लेकर भोपाल तक अकेले ही साइकल चलाकर पहुंचेंगे। शुरुआत आरएनटी मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी से सुबह 7 बजे होगी।
कांग्रेस इसी माह अपना एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। जेन-जी को साथ लेकर यह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। साइकिल यात्रा में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर मोहल्लों और वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है। जो साइकिल चला सकते हैं, उन्हें साथ लेकर यह यात्रा शुरू होगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह 7 बजे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ साइकिल यात्रा शुरू होगी, जिसमें शहर कांग्रेस की ओर से 2 हजार साइकिलें शामिल होंगी। आरएनटी मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी परिसर से ये यात्रा निकलकर रीगल चौराहा, हाईकोर्ट्र्र, लैंटर्न चौराहा, मालवा मिल चौराहा, सयाजी चौराहा, विजय नगर, सत्यसांई चौराहा, देवास नाका, लसूडिय़ा, बायपास टर्र्न, मांगलिया, डकाच्या, शिप्रा होते हुए देवास जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। ये सभी कार्यकर्ता पटवारी के साथ साइकिल चलाते हुए उन्हें शहर की सीमा तक छोडऩे जाएंगे। इसी बीच एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी साइकिल चलाते हुए शामिल होंगे। शिप्रा से देवास जिले के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल हो जाएंगे। इस तरह से जो भी जिले रास्ते में आएंगे वहां के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल होते जाएंगे। यात्रा 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी और वहां छात्रों के हित में आंदोलन किया जाएगा।

×
Date : 09 July 2026 Posted By : EDITOR
2 हजार साइकिलों के साथ इंदौर से होगी भोपाल तक की यात्रा-14 जुलाई की सुबह 7 बजे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य समारोह 1 नवम्बर को

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य समारोह 1 नवम्बर को जिला स्तर पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम निर्देश जारी भोपाल : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य समारोह’ भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में भव्य स्तर पर एक नवम्बर रविवार को मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अवधारणा अनुसार इस बार स्थापना […]

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई

📰 Generate e-Paper Clip चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन किया। यह बदलाव संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों […]