Talent Culture, and Enthusiasm at Oriental University Indore

Oriental University, Indore : अथर्वा 2K26 का भव्य समापन: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में प्रतिभा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम

इंदौर: Oriental University, Indore में आयोजित छह दिवसीय वार्षिक महोत्सव अथर्वा 2K26 का सफलतापूर्वक भव्य समापन हुआ। 27 अप्रैल से 2 मई 2026 तक आयोजित इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर उत्सव, रचनात्मकता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का सफल आयोजन माननीय चांसलर श्री प्रवीण ठकराल के दूरदर्शी नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई एवं श्री गौरव ठकराल, प्रो. (डॉ.) गरिमा घई, मुख्य प्रबंध निदेशक, प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे, वाइस चांसलर, तथा श्री अजयेंद्र नाथ, उप पंजीयक सहित सभी गणमान्यजन उपस्थित रहे। साथ ही अथर्वा 2026 के संयोजक, सह-संयोजक एवं समन्वयकों के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिवार के समस्त फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें सभी गणमान्यजनों का मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।
महोत्सव की शुरुआत प्रभावशाली उद्घाटन समारोह से हुई, जिसके साथ पोस्टर रिवील और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान फ्लैश मॉब ने पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण निर्मित कर दिया। इसके बाद छह दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक, तकनीकी, रचनात्मक एवं खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

अथर्वा 2K26 का सबसे बड़ा आकर्षण 1 मई की DJ नाइट और अद्वैत बैंड परफॉर्मेंस रही, जहाँ छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ संगीत का आनंद लिया और परिसर ऊर्जा से सराबोर हो उठा। इसके पश्चात 2 मई को बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अकासा सिंह के लाइव कॉन्सर्ट ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। अपनी मधुर आवाज़ और लोकप्रिय गीतों “नागिन,” “खींच मेरी फोटो,” “ऐथे आ,” और “ठग रांझा” की शानदार प्रस्तुतियों से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों का उत्साह चरम पर रहा—हर प्रस्तुति पर तालियों, नृत्य और जोश से भरा माहौल देखने को मिला, जिसने इस संध्या को एक यादगार अनुभव बना दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फायरलेस कुकिंग में रितु मकवाना, रंगोली एवं फेस पेंटिंग में महक साहू, तथा कोडिंग हंट में साक्षी पटेल विजेता रहीं। डिजिटल गेमिंग में भानु प्रताप सिंह (BGMI) एवं आदित्य सिंह राजपूत (Free Fire) ने जीत हासिल की। मॉडल मेकिंग में शीतल शुक्ला एवं सोनाली सिंह, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में वैशाली राजपूत, तथा रोबो रेस में आनंद शाह एवं विजय कुमार यादव विजेता रहे।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सिंगिंग में प्रियांशी शर्मा, सोलो डांस में पलक द्विवेदी, तथा ग्रुप डांस में अपूर्वा एंड ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन किया। फैशन शो “द इंडियन थ्रेड्स” में आस्था राजपूत एवं प्रखर श्रीवास्तव विजेता रहे, जबकि पिक्सेल वॉर में अथर्व गुप्ता ने जीत दर्ज की। कार्निवल में इंजीनियरिंग संकाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट (ओयूआई सुपर 11) टीम विजेता रही। एथलेटिक्स में उज्ज्वल सिंह बिसेन (100 मीटर), नवीन कुमार अहिरवार (200 मीटर) और कुणाल शर्मा (शॉट पुट) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं आर्म रेसलिंग में ज़ैद खान तथा पुश-अप्स प्रतियोगिता में योग घोघरी विजेता रहे।
समापन समारोह में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। अथर्वा 2K26 न केवल प्रतियोगिताओं का मंच रहा, बल्कि इसने छात्रों को सीखने, टीमवर्क, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर भी प्रदान किया।
अथर्वा 2K26 की यह भव्य सफलता इस बात का प्रमाण है कि ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें समग्र विकास के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

×
Date : 07 May 2026 Posted By : EDITOR
Oriental University, Indore : अथर्वा 2K26 का भव्य समापन: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में प्रतिभा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

छेड़ा’स ने लालबागचा राजा के दरबार में मनाया गणेश उत्सव, केसर मोदक का भोग लगाया

📰 Generate e-Paper Clip छेड़ा’स ने लालबागचा राजा के दरबार में मनाया गणेश उत्सव, केसर मोदक का भोग लगाया Mumbai: छेड़ा स्पेशलिटीज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के घरेलू फूड ब्रांड छेड़ा’स ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के साथ गणेश उत्सव मनाते हुए व्रत के पसंदीदा स्नैक्स, नए फ्लेवर और पारंपरिक मिठाइयों की खास रेंज पेश […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]