A magnificent iconic bridge Narmada river in Omkareshwar

omkareshwar : ओंकारेश्वर में बनेगा नर्मदा नदी पर शानदार ‘आइकॉनिक ब्रिज’

omkareshwar : ओंकारेश्वर में बनेगा नर्मदा नदी पर शानदार ‘आइकॉनिक ब्रिज’, सांसद शंकर लालवानी की पहल पर मिल रही खास पहचान

– – ये ब्रिज 1.5 किलोमीटर लंबा और 30 मीटर ऊंचा होगा
– – पुल पर सिक्स लेन आवागमन के लिए होंगी
– – 140 करोड़ रु की कुल लागत आएगी
– – 27 करोड़ रु साज-सज्जा पर खर्च होंगे

ओंकारेश्वर:  इंदौर से खंडवा और आगे हैदराबाद तक जाने वाला नया नेशनल हाईवे, सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि इस पूरे रूट का कायाकल्प करने वाला प्रोजेक्ट है। इसी सड़क पर ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर एक नया पुल बन रहा है, जो अब सिर्फ एक साधारण ब्रिज नहीं रहेगा। सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मांग की थी कि ओंकारेश्वर 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है और वहां नर्मदा नदी पर बनने वाला ब्रिज एक ‘आइकॉनिक ब्रिज’ होना चाहिए — जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाए। इस मुलाकात के बाद अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस पुल को 27 करोड़ रु की लागत से खास बनाने जा रही है।

नए पुल की खासियतें:
– रात के समय इस ब्रिज का नजारा बेहद खूबसूरत होगा, खास लाइटिंग और डिजाइन के साथ।
– ब्रिज से गुजरते वक्त वाहन धीमे होंगे ताकि यात्री माता नर्मदा के दर्शन कर सकें।
– दोनों ओर माता अहिल्या की प्रतिमाएं लगाई जा सकती हैं, क्योंकि महेश्वर भी इसी क्षेत्र से जुड़ा है।
– ये ब्रिज ना सिर्फ सड़क संपर्क को मजबूत करेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।
सांसद शंकर लालवानी ने इस आईकॉनिक ब्रिज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, “ओंकारेश्वर जैसी धार्मिक नगरी में बन रहा ये ब्रिज नर्मदा मैया और संस्कृति को समर्पित होगा। मेरा प्रयास है कि ये पुल देखने में भी अद्भुत हो और श्रद्धा का प्रतीक भी। सांसद लालवानी ने कहा कि इस सड़क के बन जाने के बाद इंदौर से सिर्फ सवा घंटे में ओंकारेश्वर पहुंचा जा सकेगा। साथ ही, इस पुल के निर्माण से इंदौर–खंडवा–हैदराबाद मार्ग पर यात्रा सुगम होगी और ओंकारेश्वर को एक नई पहचान मिलेगी।

×
Date : 27 July 2025 Posted By : EDITOR
omkareshwar : ओंकारेश्वर में बनेगा नर्मदा नदी पर शानदार ‘आइकॉनिक ब्रिज’
News Image

omkareshwar : ओंकारेश्वर में बनेगा नर्मदा नदी पर शानदार ‘आइकॉनिक ब्रिज’, सांसद शंकर लालवानी की पहल पर मिल रही खास पहचान

- - ये ब्रिज 1.5 किलोमीटर लंबा और 30 मीटर ऊंचा होगा
- - पुल पर सिक्स लेन आवागमन के लिए होंगी
- - 140 करोड़ रु की कुल लागत आएगी
- - 27 करोड़ रु साज-सज्जा पर खर्च होंगे

ओंकारेश्वर:  इंदौर से खंडवा और आगे हैदराबाद तक जाने वाला नया नेशनल हाईवे, सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि इस पूरे रूट का कायाकल्प करने वाला प्रोजेक्ट है। इसी सड़क पर ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर एक नया पुल बन रहा है, जो अब सिर्फ एक साधारण ब्रिज नहीं रहेगा। सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मांग की थी कि ओंकारेश्वर 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है और वहां नर्मदा नदी पर बनने वाला ब्रिज एक ‘आइकॉनिक ब्रिज’ होना चाहिए — जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाए। इस मुलाकात के बाद अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस पुल को 27 करोड़ रु की लागत से खास बनाने जा रही है।

नए पुल की खासियतें:
- रात के समय इस ब्रिज का नजारा बेहद खूबसूरत होगा, खास लाइटिंग और डिजाइन के साथ।
- ब्रिज से गुजरते वक्त वाहन धीमे होंगे ताकि यात्री माता नर्मदा के दर्शन कर सकें।
- दोनों ओर माता अहिल्या की प्रतिमाएं लगाई जा सकती हैं, क्योंकि महेश्वर भी इसी क्षेत्र से जुड़ा है।
- ये ब्रिज ना सिर्फ सड़क संपर्क को मजबूत करेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।
सांसद शंकर लालवानी ने इस आईकॉनिक ब्रिज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, “ओंकारेश्वर जैसी धार्मिक नगरी में बन रहा ये ब्रिज नर्मदा मैया और संस्कृति को समर्पित होगा। मेरा प्रयास है कि ये पुल देखने में भी अद्भुत हो और श्रद्धा का प्रतीक भी। सांसद लालवानी ने कहा कि इस सड़क के बन जाने के बाद इंदौर से सिर्फ सवा घंटे में ओंकारेश्वर पहुंचा जा सकेगा। साथ ही, इस पुल के निर्माण से इंदौर–खंडवा–हैदराबाद मार्ग पर यात्रा सुगम होगी और ओंकारेश्वर को एक नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]