Adani Group to invest Rs 7.5 lakh crore in Rajasthan in next five

अदाणी ग्रुप अगले पांच वर्षों में राजस्थान में 7.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा

 

अदाणी ग्रुप अगले पांच वर्षों में राजस्थान में 7.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा

जयपुर । अदाणी ग्रुप ने सोमवार को ऐलान किया कि समूह द्वारा अगले पांच वर्षों में राजस्थान में कई बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स (एपीएसईजेड) के प्रबंधक निदेशक, करण अदाणी ने कहा कि राज्य में ग्रुप द्वारा चार नए सीमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। करण अदाणी ने ‘राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स समिट 2024’ के दौरान कहा कि अदाणी ग्रुप राजस्थान में अलग-अलग सेक्टर में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस निवेश का 50 प्रतिशत हिस्सा अगले पांच साल में लगाया जाएगा। इसमें ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट पर भी विश्वस्तरीय विकास कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि हम यहां दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेडेट ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें 100 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी, 2 मिलियन टन हाइड्रोजन और 1.8 गीगावाट पंप हाइड्रो स्टोरेज शामिल है। ये निवेश राजस्थान में बड़ी संख्या में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में नौकरियां पैदा करेंगे। अदाणी ग्रुप जयपुर में एयरपोर्ट के डेवलपमेंट में भी अहम भूमिका निभाएगा। इससे राज्य की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और एक निवेश डेस्टिनेशन के रूप में राजस्थान की छवि में सुधार होगा। करण अदाणी ने आगे कहा कि वे राजस्थान में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और आईसीडी भी विकसित करेंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।
शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में करण अदाणी ने राजस्थान के प्रति समूह की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते कहा कि राज्य अपनी समृद्ध विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और बढ़ते निवेशक विश्वास के कारण तेजी से विकास के लिए तैयार है। भारत मौजूदा समय में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पिछले एक दशक में आर्थिक तौर पर देश का काफी विकास हुआ है। इस दौरान जीडीपी दोगुनी हुई है और निर्यात में भी बढ़ोतरी देखी गई है। कोलियर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर में 143 लाख करोड़ रुपये निवेश किए जा सकते हैं।

×
Date : 10 December 2024 Posted By : EDITOR
अदाणी ग्रुप अगले पांच वर्षों में राजस्थान में 7.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा
News Image

 

अदाणी ग्रुप अगले पांच वर्षों में राजस्थान में 7.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा

जयपुर । अदाणी ग्रुप ने सोमवार को ऐलान किया कि समूह द्वारा अगले पांच वर्षों में राजस्थान में कई बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स (एपीएसईजेड) के प्रबंधक निदेशक, करण अदाणी ने कहा कि राज्य में ग्रुप द्वारा चार नए सीमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। करण अदाणी ने 'राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स समिट 2024' के दौरान कहा कि अदाणी ग्रुप राजस्थान में अलग-अलग सेक्टर में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस निवेश का 50 प्रतिशत हिस्सा अगले पांच साल में लगाया जाएगा। इसमें ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट पर भी विश्वस्तरीय विकास कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि हम यहां दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेडेट ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें 100 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी, 2 मिलियन टन हाइड्रोजन और 1.8 गीगावाट पंप हाइड्रो स्टोरेज शामिल है। ये निवेश राजस्थान में बड़ी संख्या में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में नौकरियां पैदा करेंगे। अदाणी ग्रुप जयपुर में एयरपोर्ट के डेवलपमेंट में भी अहम भूमिका निभाएगा। इससे राज्य की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और एक निवेश डेस्टिनेशन के रूप में राजस्थान की छवि में सुधार होगा। करण अदाणी ने आगे कहा कि वे राजस्थान में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और आईसीडी भी विकसित करेंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।
शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में करण अदाणी ने राजस्थान के प्रति समूह की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते कहा कि राज्य अपनी समृद्ध विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और बढ़ते निवेशक विश्वास के कारण तेजी से विकास के लिए तैयार है। भारत मौजूदा समय में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पिछले एक दशक में आर्थिक तौर पर देश का काफी विकास हुआ है। इस दौरान जीडीपी दोगुनी हुई है और निर्यात में भी बढ़ोतरी देखी गई है। कोलियर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर में 143 लाख करोड़ रुपये निवेश किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी भारत में लाइव मनोरंजन उद्योग के विकसित होते स्वरूप के बीच, डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दर्शकों के कनेक्टेड अनुभव को नई ऊंचाई […]

वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल

📰 Generate e-Paper Clip वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल o एआई इनोवेशन, (AI Innovation) एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पीडब्ल्यूसी इंडिया के साथ की साझेदारी Vi, one of India’s leading telecommunications service providers, today announced the […]