Afghanistan defeated Pakistan by eight wickets

विश्‍व कप में एक और बड़ा उलटफेर, अफगानिस्‍तान ने पाकिस्‍तान को आठ विकेट से हराया

 

चेन्‍नई। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्‍वकप में एक और बड़ा उलटफेर करते हुए अफगानिस्‍तान ने पाकिस्‍तान के सात विकेट पर 282 रन के जवाब में 49 ओवर में दो विकेट पर 286 रन बनाकर एक ओवर शेष रहते आठ विकेट से मैच जीत लिया।
सलामी बल्‍लेबाजों प्‍लेयर ऑफ द मैच इब्राहिम जादरान (113 गेंद में 87 रन) और रहमानउल्‍ला गुरबाज (53 गेंद में 65 रन) द्वारा दी गई जबरदस्‍त शुरुआत के बाद रहमत खान (84 गेंद में नाबाद 77 रन) ने हशमतुल्‍ला शाहिदी (45 गेंद में नाबाद 48 रन) के साथ अपनी टीम को जीत की दहलीज के पार ले गए। अफगानिस्‍तान का पहला विकेट 22वें ओवर की पहली गेंद पर 130 रन पर गिरा जब गुरबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर उसमा मीर के हाथों कैच हुए। इब्राहिम 190 के स्‍कोर पर 34वें ओवर में हसन अली का शिकार हुए। उन्‍हें मोहम्‍मद रिजवान ने कैच किया।
इससे पहले पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। बाबर आजम (92 गेंद में 74 रन) और ओपनर अब्दुल्‍ला शफीक (75 गेंद पर 58 रन) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 282 रन का स्‍कोर खड़ा किया था। 42वें ओवर में 206 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद निचले क्रम में शादाब खान और इफ्तिकार अहमद के 40-40 रनों की तेजी पारियों ने पाकिस्‍तान को 282 तक पहुंचने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया LSG की रोमांचक जीत: 21 साल के मुकुल चौधरी बने KKR के खिलाफ हीरो UNN: कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। […]