चारा घोटाले में सीबीआई के बाद अब ईडी के रडार पर आये लालू प्रसाद यादव - Update Now News

चारा घोटाले में सीबीआई के बाद अब ईडी के रडार पर आये लालू प्रसाद यादव

रांची। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर आ गये हैं। चारा घोटाले के दो कांडों को टेकओवर करते हुए ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है। ये दो मामले झारखंड के देवघर कोषागार से 3.76 करोड़ रुपये और दुमका कोषागार से 34.91 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के हैं। इन दोनों मामलों में लालू प्रसाद सहित कई अन्य आरोपियों को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट सजा सुना चुकी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के चार मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि पांचवें मामले में उन्हें अदालत ने दोषी करार दिया है और आगामी 21 फरवरी को सजा सुनाई जानी है। इन सभी मामलों में सबसे प्रमुख आरोप कोषागारों से करोड़ों की फर्जी निकासी का है। यह तय माना जा रहा है कि बाकी तीन मामलों में भी ईडी आगे मनी लांड्रिंग के केस दर्ज करेगा। यानी सीबीआई के बाद लालू प्रसाद के लिए सिलसिलेवार ईडी के मुकदमों का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]