Ageas Federal Life Insurance and CSB Bank partner

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस और सीएसबी बैंक ने भारत में पहली बार एसएमई बैंकएश्योरेंस के लिए अपनी तरह की पहली साझेदारी की घोषणा की!

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस और सीएसबी बैंक ने भारत में पहली बार एसएमई बैंकएश्योरेंस के लिए अपनी तरह की पहली साझेदारी की घोषणा की!

मुंबई : भारत में निजी क्षेत्र की प्रमुख और सबसे तेजी से विकसित हो रही जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने पूरे भारत में लघु एवं मध्यम उद्यमों (SMEs) तथा व्यक्तिगत उद्यमियों के बीच जीवन बीमा समाधानों की पैठ बढ़ाने के लिए सीएसबी बैंक के साथ बेहद अहम एसएमई बैंकएश्योरेंस साझेदारी की घोषणा की है।
एजेस ग्रुप को पूरी दुनिया में एसएमई लाइफ़ इंश्योरेंस में महारत हासिल है, जिसे देखते हुए यह महत्वपूर्ण साझेदारी सीएसबी बैंक और एजेस फ़ेडरल को क्रेडिट, बचत और जीवन बीमा को मिलाकर ग्राहकों को हर तरह के वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने में मददगार है। इस साझेदारी के ज़रिए, सीएसबी बैंक के ग्राहक, खास तौर पर लघु एवं मध्यम उद्यम (SMEs) अपने-अपने व्यवसाय को बनाए रखने, तथा संपत्ति की हिफाजत और उनके परिवारों की वित्तीय सुरक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए जीवन बीमा समाधानों का लाभ उठा सकते हैं।
सीएसबी बैंक फिलहाल देश भर में 834 शाखाओं और 800 एटीएम का संचालन करता है, जो निजी क्षेत्र में नए ज़माने के एक ऐसे बैंक के रूप में बदल रहा है, जो ग्राहकों को आसानी सेउधार लेने, लेनदेन करने, बचत करने और निवेश करने की सुविधा देता है। सुरक्षा के लिए एजेस फ़ेडरल की इनोवेटिव पेशकश को होम लोन, बिज़नेस लोन और एसएमई क्रेडिट लाइन्स जैसे अपने फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के साथ जोड़कर, सीएसबी बैंक ग्राहकों को संपूर्ण और सुरक्षा को अहमियत देने वाले वित्तीय सफर पर आगे बढ़ने में मदद करना चाहता है।
सीएसबी बैंक के एमडी और सीईओ, श्री प्रलय मोंडल ने कहा: “हमें एजेस फ़ेडरललाइफ़ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी करके, अपने ग्राहकों को हर तरह की सुरक्षा प्रदान करने वाले विकल्पों की पेशकश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारे बैंक ने हमेशा एसएमई ग्राहकों को सुविधाजनक और स्पष्ट वित्तीय सेवाओं के साथ उन्हें सक्षम बनाने पर ज़ोर दिया है। इस साझेदारी से ग्राहकों के लिए अपने बैंकिंग संबंधों के भीतर ही क्रेडिट, बचत और बीमा को एकजुट करना संभव होगा, जिससे लंबे समय तक उनकी वित्तीय सुरक्षा बनी रहेगी।”
एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ, श्री जूड गोम्स ने कहा, “एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने अपने इनोवेटिव, बाज़ार में पहले और डिजिटल माध्यमों पर आधारित समाधानों के ज़रिए डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र के मायने को बदल दिया है। हम ग्राहकों की ज़रूरतों को लगातार और बेहतर ढंग से पूरा करने पर लगातार ध्यान दे रहे हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, हमने सीएसबी बैंक के साथ बेहद अहम साझेदारी की है जो बैंकएश्योरेंस में हमारी प्रगति के सफर में – ख़ासकर भारत में एसएमई और व्यक्तिगत उद्यमियों के लिए एक बड़ा कदम है। सीएसबी बैंक पर ग्राहकों के मजबूत भरोसे और पूरे देश में मौजूदगी के साथ-साथ ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हमारे इनोवेटिव समाधानों को मिलाकर, हमने ग्राहकों को आसान और बेहतर बीमा अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। यह साझेदारी सबके लिए बीमाके नियामक निकाय के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एकजुट होकर लिया गया संकल्प है।”
भारत में उद्यमियों के लिए लगातार विकसित हो रहे इकोसिस्टम और एनआरआई की बढ़ती वित्तीय भागीदारी को देखते हुए, एजेस फ़ेडरल-सीएसबी बैंकएश्योरेंस साझेदारी जीवन बीमा की पैठ बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी ग्राहकों को – चाहे वे व्यवसाय चला रहे हों, विदेश से आने वाले पैसे का प्रबंधन कर रहे हों, या परिवार की सुरक्षा के लिए योजना बना रहे हों – उन्हें हर तरह के वित्तीय समाधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें।
एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस और सीएसबी बैंक साथ मिलकर बैंकएश्योरेंस के क्षेत्र में उत्कृष्टता के मायने को बदलने के इरादे पर अटल हैं, ताकि ग्राहकों को भरोसे के साथ योजना बनाने, सुरक्षा प्राप्त करने और समृद्ध होने के लिए सक्षम बनाया जा सके।

×
Date : 16 October 2025 Posted By : EDITOR
एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस और सीएसबी बैंक ने भारत में पहली बार एसएमई बैंकएश्योरेंस के लिए अपनी तरह की पहली साझेदारी की घोषणा की!
News Image

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस और सीएसबी बैंक ने भारत में पहली बार एसएमई बैंकएश्योरेंस के लिए अपनी तरह की पहली साझेदारी की घोषणा की!

मुंबई : भारत में निजी क्षेत्र की प्रमुख और सबसे तेजी से विकसित हो रही जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने पूरे भारत में लघु एवं मध्यम उद्यमों (SMEs) तथा व्यक्तिगत उद्यमियों के बीच जीवन बीमा समाधानों की पैठ बढ़ाने के लिए सीएसबी बैंक के साथ बेहद अहम एसएमई बैंकएश्योरेंस साझेदारी की घोषणा की है।
एजेस ग्रुप को पूरी दुनिया में एसएमई लाइफ़ इंश्योरेंस में महारत हासिल है, जिसे देखते हुए यह महत्वपूर्ण साझेदारी सीएसबी बैंक और एजेस फ़ेडरल को क्रेडिट, बचत और जीवन बीमा को मिलाकर ग्राहकों को हर तरह के वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने में मददगार है। इस साझेदारी के ज़रिए, सीएसबी बैंक के ग्राहक, खास तौर पर लघु एवं मध्यम उद्यम (SMEs) अपने-अपने व्यवसाय को बनाए रखने, तथा संपत्ति की हिफाजत और उनके परिवारों की वित्तीय सुरक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए जीवन बीमा समाधानों का लाभ उठा सकते हैं।
सीएसबी बैंक फिलहाल देश भर में 834 शाखाओं और 800 एटीएम का संचालन करता है, जो निजी क्षेत्र में नए ज़माने के एक ऐसे बैंक के रूप में बदल रहा है, जो ग्राहकों को आसानी सेउधार लेने, लेनदेन करने, बचत करने और निवेश करने की सुविधा देता है। सुरक्षा के लिए एजेस फ़ेडरल की इनोवेटिव पेशकश को होम लोन, बिज़नेस लोन और एसएमई क्रेडिट लाइन्स जैसे अपने फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के साथ जोड़कर, सीएसबी बैंक ग्राहकों को संपूर्ण और सुरक्षा को अहमियत देने वाले वित्तीय सफर पर आगे बढ़ने में मदद करना चाहता है।
सीएसबी बैंक के एमडी और सीईओ, श्री प्रलय मोंडल ने कहा: "हमें एजेस फ़ेडरललाइफ़ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी करके, अपने ग्राहकों को हर तरह की सुरक्षा प्रदान करने वाले विकल्पों की पेशकश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारे बैंक ने हमेशा एसएमई ग्राहकों को सुविधाजनक और स्पष्ट वित्तीय सेवाओं के साथ उन्हें सक्षम बनाने पर ज़ोर दिया है। इस साझेदारी से ग्राहकों के लिए अपने बैंकिंग संबंधों के भीतर ही क्रेडिट, बचत और बीमा को एकजुट करना संभव होगा, जिससे लंबे समय तक उनकी वित्तीय सुरक्षा बनी रहेगी।"
एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ, श्री जूड गोम्स ने कहा, "एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने अपने इनोवेटिव, बाज़ार में पहले और डिजिटल माध्यमों पर आधारित समाधानों के ज़रिए डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र के मायने को बदल दिया है। हम ग्राहकों की ज़रूरतों को लगातार और बेहतर ढंग से पूरा करने पर लगातार ध्यान दे रहे हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, हमने सीएसबी बैंक के साथ बेहद अहम साझेदारी की है जो बैंकएश्योरेंस में हमारी प्रगति के सफर में - ख़ासकर भारत में एसएमई और व्यक्तिगत उद्यमियों के लिए एक बड़ा कदम है। सीएसबी बैंक पर ग्राहकों के मजबूत भरोसे और पूरे देश में मौजूदगी के साथ-साथ ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हमारे इनोवेटिव समाधानों को मिलाकर, हमने ग्राहकों को आसान और बेहतर बीमा अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। यह साझेदारी सबके लिए बीमाके नियामक निकाय के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एकजुट होकर लिया गया संकल्प है।"
भारत में उद्यमियों के लिए लगातार विकसित हो रहे इकोसिस्टम और एनआरआई की बढ़ती वित्तीय भागीदारी को देखते हुए, एजेस फ़ेडरल-सीएसबी बैंकएश्योरेंस साझेदारी जीवन बीमा की पैठ बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी ग्राहकों को – चाहे वे व्यवसाय चला रहे हों, विदेश से आने वाले पैसे का प्रबंधन कर रहे हों, या परिवार की सुरक्षा के लिए योजना बना रहे हों – उन्हें हर तरह के वित्तीय समाधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें।
एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस और सीएसबी बैंक साथ मिलकर बैंकएश्योरेंस के क्षेत्र में उत्कृष्टता के मायने को बदलने के इरादे पर अटल हैं, ताकि ग्राहकों को भरोसे के साथ योजना बनाने, सुरक्षा प्राप्त करने और समृद्ध होने के लिए सक्षम बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी भारत में लाइव मनोरंजन उद्योग के विकसित होते स्वरूप के बीच, डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दर्शकों के कनेक्टेड अनुभव को नई ऊंचाई […]

वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल

📰 Generate e-Paper Clip वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल o एआई इनोवेशन, (AI Innovation) एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पीडब्ल्यूसी इंडिया के साथ की साझेदारी Vi, one of India’s leading telecommunications service providers, today announced the […]