Dhurandhar Title Track Release Ranveer Singh directedAditya Dhar

Dhurandhar Title Track: धुरंधर का टाइटल ट्रैक रिलीज, रणवीर सिंह का धमाकेदार लुक – देखें video

Dhurandhar Title Track: धुरंधर का टाइटल ट्रैक रिलीज, रणवीर सिंह का धमाकेदार लुक – देखें video, फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होगा

https://www.youtube.com/watch?v=1a5nyrMtRsk&list=RD1a5nyrMtRsk&start_radio=1

मुंबई – फैंस का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। सोशल मीडिया पर चर्चा और जोश के बीच, सारेगामा इंडिया ने जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के साथ मिलकर धुरंधर का टाइटल ट्रैक पेश किया है – जो बहुत ही जोश और एनर्जी से भरा है। धुरंधर इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, और इसका टाइटल ट्रैक फिल्म के उत्साह को और बढ़ा देगा। यह गाना एक लिरिकल वीडियो के साथ आया है, जिसमें  रॉ और रियल एनर्जी साफ़ नजर आ रही है। वीडियो अब सारेगामा म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर लाइव है और ऑडियो सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने इस गाने को मॉडर्न हिप-हॉप और पंजाबी फ्लेवर के साथ बनाया है। हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस, सुधीर यदुवंशी , शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक़ और रंजीत कौर की आवाज़ों ने इसे और भी दमदार बनाया है। गाने के लिरिक्स हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं। हनुमानकाइंड का यह पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसमें अपनी रैप स्टाइल और देसी अंदाज दिखाया है, जो रणवीर सिंह की स्क्रीन पर मौजूदगी के साथ बिलकुल फिट बैठती है।
म्यूज़िक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाश्वत सचदेव कहते हैं, “‘ना दे दिल परदेसी नूं’ एक फोक क्लासिक है। इसे धुरंधर के लिए दोबारा बनाना मेरे लिए सम्मान की बात थी पर साथ यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। यह गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा था, और मैंने इसकी धुन उसी जोश से तैयार की। ओजस गौतम (धुरंधर फिल्म डी.ए.) और मैंने इसे तब तक बनाया जब तक यह फिल्म की धड़कन ना बन जाए। बाद में, एक रात स्टूडियो में आदित्य धर, हनुमानकाइंड और मैंने मिलकर एक इम्प्रोम्प्टू रैप रिकॉर्ड किया, जिसने इसमें एनर्जी भर दी। यह वर्ज़न पुराने और नए दोनों दर्शकों को जोड़ता है।”
रणवीर सिंह के नए और धमाकेदार लुक ने पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, और अब ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक सोने पे सुहागा वाली बात हो गयी ! यह गाना दर्शकों को यह बताता है कि अपने अंदर की ताकत , अपने भीतर के धुरंधर को पहचानो! फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार स्टारकास्ट नज़र आएंगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और ज्योति देशपांडे व लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

×
Date : 16 October 2025 Posted By : EDITOR
Dhurandhar Title Track: धुरंधर का टाइटल ट्रैक रिलीज, रणवीर सिंह का धमाकेदार लुक – देखें video
News Image

Dhurandhar Title Track: धुरंधर का टाइटल ट्रैक रिलीज, रणवीर सिंह का धमाकेदार लुक - देखें video, फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होगा

https://www.youtube.com/watch?v=1a5nyrMtRsk&list=RD1a5nyrMtRsk&start_radio=1

मुंबई – फैंस का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। सोशल मीडिया पर चर्चा और जोश के बीच, सारेगामा इंडिया ने जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के साथ मिलकर धुरंधर का टाइटल ट्रैक पेश किया है – जो बहुत ही जोश और एनर्जी से भरा है। धुरंधर इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, और इसका टाइटल ट्रैक फिल्म के उत्साह को और बढ़ा देगा। यह गाना एक लिरिकल वीडियो के साथ आया है, जिसमें  रॉ और रियल एनर्जी साफ़ नजर आ रही है। वीडियो अब सारेगामा म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर लाइव है और ऑडियो सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने इस गाने को मॉडर्न हिप-हॉप और पंजाबी फ्लेवर के साथ बनाया है। हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस, सुधीर यदुवंशी , शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक़ और रंजीत कौर की आवाज़ों ने इसे और भी दमदार बनाया है। गाने के लिरिक्स हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं। हनुमानकाइंड का यह पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसमें अपनी रैप स्टाइल और देसी अंदाज दिखाया है, जो रणवीर सिंह की स्क्रीन पर मौजूदगी के साथ बिलकुल फिट बैठती है।
म्यूज़िक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाश्वत सचदेव कहते हैं, "‘ना दे दिल परदेसी नूं’ एक फोक क्लासिक है। इसे धुरंधर के लिए दोबारा बनाना मेरे लिए सम्मान की बात थी पर साथ यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। यह गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा था, और मैंने इसकी धुन उसी जोश से तैयार की। ओजस गौतम (धुरंधर फिल्म डी.ए.) और मैंने इसे तब तक बनाया जब तक यह फिल्म की धड़कन ना बन जाए। बाद में, एक रात स्टूडियो में आदित्य धर, हनुमानकाइंड और मैंने मिलकर एक इम्प्रोम्प्टू रैप रिकॉर्ड किया, जिसने इसमें एनर्जी भर दी। यह वर्ज़न पुराने और नए दोनों दर्शकों को जोड़ता है।”
रणवीर सिंह के नए और धमाकेदार लुक ने पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, और अब ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक सोने पे सुहागा वाली बात हो गयी ! यह गाना दर्शकों को यह बताता है कि अपने अंदर की ताकत , अपने भीतर के धुरंधर को पहचानो! फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार स्टारकास्ट नज़र आएंगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और ज्योति देशपांडे व लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]