Agneepath: A Pivotal Initiative for Revitalizing the Army

MP: अग्निवीर जवानों को पुलिस और सशस्त्र बलों में भर्ती में देंगे आरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

अग्निवीर जवानों को पुलिस और सशस्त्र बलों में भर्ती में देंगे आरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सेना को युवा बनाने की महत्वपूर्ण योजना है अग्निपथ

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीर जवानों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज लद्दाख में अपने संबोधन में भारतीय सेना में अग्निवीर जवानों की विशिष्ट भूमिका पर बल दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही अग्निपथ योजना देश की ताकत बढ़ाने के साथ ही सामर्थ्यवान युवाओं को सेना से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। यह रक्षा क्षेत्र की पहली प्राथमिकता और डिफेंस रिफार्म्स का अहम कदम है। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की भावना के अनुसार प्रदेश में अग्निवीर जवानों के लिये आरक्षण के प्रावधान का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अग्निवीर जवान की योजना अग्निपथ सच्चे अर्थों में सेना के आधुनिकीकरण के साथ योग्य सैनिकों की भर्ती के अलावा वैश्विक स्तर पर सेना को युवा बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जो संकल्प लिया है उसका पूर्णत: अनुसरण करते हुए, उनकी भावना के अनुसार मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]