Air India cancels flights due to rising tensions in the Middle East

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द कीं

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द कीं

एयर इंडिया की सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

UNN: ईरान द्वारा कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने (Al Udeid) पर मिसाइल हमला करने के बाद मध्य-पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इस बढ़ते संकट के बीच एयर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह यूरोप, अमेरिका के ईस्ट कोस्ट और मिडल ईस्ट के लिए अपनी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से बंद कर रही है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि:”मध्य-पूर्व में पैदा हुए हालात को देखते हुए, एयर इंडिया ने मिडल ईस्ट, यूरोप और अमेरिका के ईस्ट कोस्ट के लिए सभी उड़ानें तुरंत प्रभाव से रोक दी हैं, जब तक कि कोई नया निर्देश न आए।”अमेरिका से भारत लौट रही उड़ानें वापस अमेरिका भेज दी गई हैं। अन्य उड़ानों को भारत लौटाया गया या नए रास्तों से डायवर्ट किया गया। कोच्चि से दोहा जा रही फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट किया गया। कन्नूर से दोहा जा रही फ्लाइट को भारत वापस बुला लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कतर में उनका कोई विमान फंसा नहीं है। ईरान के हमले के बाद कतर, बहरीन और कुवैत ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इसकी वजह से दुबई, दोहा, अबू धाबी जैसे प्रमुख शहरों की हवाई यातायात पूरी तरह बाधित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]