Air India cancels flights due to rising tensions in the Middle East

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द कीं

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द कीं

एयर इंडिया की सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

UNN: ईरान द्वारा कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने (Al Udeid) पर मिसाइल हमला करने के बाद मध्य-पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इस बढ़ते संकट के बीच एयर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह यूरोप, अमेरिका के ईस्ट कोस्ट और मिडल ईस्ट के लिए अपनी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से बंद कर रही है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि:”मध्य-पूर्व में पैदा हुए हालात को देखते हुए, एयर इंडिया ने मिडल ईस्ट, यूरोप और अमेरिका के ईस्ट कोस्ट के लिए सभी उड़ानें तुरंत प्रभाव से रोक दी हैं, जब तक कि कोई नया निर्देश न आए।”अमेरिका से भारत लौट रही उड़ानें वापस अमेरिका भेज दी गई हैं। अन्य उड़ानों को भारत लौटाया गया या नए रास्तों से डायवर्ट किया गया। कोच्चि से दोहा जा रही फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट किया गया। कन्नूर से दोहा जा रही फ्लाइट को भारत वापस बुला लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कतर में उनका कोई विमान फंसा नहीं है। ईरान के हमले के बाद कतर, बहरीन और कुवैत ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इसकी वजह से दुबई, दोहा, अबू धाबी जैसे प्रमुख शहरों की हवाई यातायात पूरी तरह बाधित हो गई।

×
Date : 24 June 2025 Posted By : EDITOR
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द कीं
News Image

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द कीं

एयर इंडिया की सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

UNN: ईरान द्वारा कतर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने (Al Udeid) पर मिसाइल हमला करने के बाद मध्य-पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इस बढ़ते संकट के बीच एयर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह यूरोप, अमेरिका के ईस्ट कोस्ट और मिडल ईस्ट के लिए अपनी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से बंद कर रही है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि:"मध्य-पूर्व में पैदा हुए हालात को देखते हुए, एयर इंडिया ने मिडल ईस्ट, यूरोप और अमेरिका के ईस्ट कोस्ट के लिए सभी उड़ानें तुरंत प्रभाव से रोक दी हैं, जब तक कि कोई नया निर्देश न आए।"अमेरिका से भारत लौट रही उड़ानें वापस अमेरिका भेज दी गई हैं। अन्य उड़ानों को भारत लौटाया गया या नए रास्तों से डायवर्ट किया गया। कोच्चि से दोहा जा रही फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट किया गया। कन्नूर से दोहा जा रही फ्लाइट को भारत वापस बुला लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कतर में उनका कोई विमान फंसा नहीं है। ईरान के हमले के बाद कतर, बहरीन और कुवैत ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इसकी वजह से दुबई, दोहा, अबू धाबी जैसे प्रमुख शहरों की हवाई यातायात पूरी तरह बाधित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]