Akhilesh Yadav demanded the government of Maha Kumbh

अखिलेश यादव ने की सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग :बोले-अभी भी सड़कों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या

अखिलेश यादव ने की सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग :बोले-अभी भी सड़कों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल से जुड़े मामले में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गलत भाषा का प्रयोग करेगी तो सपा भी उन्हीं शब्दों में जवाब देगी।
सपा मुखिया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अब वह सपा मीडिया सेल का हिस्सा नहीं हैं। हमारी ओर से पहले गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। भाजपा लगातार भाषा की मर्यादा तोड़ रही है। अगर भाजपा के लोग अपने में सुधार लाएंगे तो सपा के लोग भी अपने आपको सुधारेंगे, ऐसा समझौता हुआ था। लेकिन, भाजपा के लोग गलत शब्द का इस्तेमाल करेंगे तो उसी भाषा में उन्हें जवाब मिलेगा।
अखिलेश यादव ने सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि कई बुजुर्ग स्नान नहीं कर पाए हैं। सम्राट हर्षवर्धन के समय में कुंभ 75 दिन का होता था, जिसमें दूर-दूर से लोग आकर स्नान करते थे। सरकार से मांग है कि कुंभ का समय बढ़ा दें। उन्होंने एक बार फिर महाकुंभ के आंकड़ों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आंकड़ों को लेकर झूठ बोलते हैं। हमारी जानकारी के अनुसार 60 करोड़ लोग स्नान कर चुके होंगे। मैनेजमेंट की स्टडी की जाए तो उनकी असफलता की जानकारी सामने न आ जाए। महाकुंभ में फौज की मदद ली जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते। यह सरकार अन्याय कर रही है। लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी है। जाम से बहुत दिक्कत हुई है। प्रयाग का पुलिस कमिश्नरेट फेल हुआ है। पुलिस को भाजपा की टोपी पहनकर बैठना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तकनीक केवल कार्य को समाप्त नहीं करती, बल्कि उसके स्वरूप को बदलती है: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तकनीक केवल कार्य को समाप्त नहीं करती, बल्कि उसके स्वरूप को बदलती है: PM मोदी शुरुआती उपयोगकर्ताओं तक सीमित ना रहे एआई, इसका लाभ सभी लोगों तक पहुंचे नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को मानव-केंद्रित बनाने को लेकर कहा कि इस तकनीक के लाभ सभी […]

सुंदर पिचाई ने PM मोदी से की मुलाकात, भारत में Ai के विकास पर की चर्चा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सुंदर पिचाई ने PM मोदी से की मुलाकात, भारत में Ai के विकास पर की चर्चा AI Impact Summit 2026 जन, दुनिया और प्रगति के तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित नई दिल्ली । एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने से पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से […]