Akhtar lashes out at PCB chief Naqvi after Pakistan's defeat

पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी प्रमुख नकवी पर भड़के अख्तर

पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी प्रमुख नकवी पर भड़के अख्तर

नाकाबिल लोग देश का क्रिकेट चला रहे

लाहौर । भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप के लीग मुकाबले में पाकिस्तान टीम की करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर भड़क गये। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे अख्तर ने इस हार के लिए पाक बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन मोहसिन नकवी को जिम्मेदार बताया है। अख्तर ने टीवी पर ही नकवी को जाहिल और नाकाबिल बताया। भारतीय टीम ने इस मैच को आसान से 61 रनों से जीत लिया। मैच के बाद अख्तर से जब उनकी पहली प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, जिस आदमी को नहीं पता कि कैसे क्रिकेट चलानी है आज वही बोर्ड चेयरमैन बना हुआ है। ऐसे में किस प्रकार टीम चलेगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है? इसके साथ ही उन्होंने नाम लिए बिना ही बाबर आजम को निशाना बनाया और कहा कि जिसकों सुपरस्टार का तमगा दिय है। वह एक भी मैच नहीं जिता सका है ।
इस पूर्व तेज गेंदबाज ने साथ ही कहा, दुनिया का सबसे बड़ा अपराध किसी नाकाबिल को कमान देना है। इसका कारण है कि वह देश को तबाह कर देता है। यही हमारे साथ हुआ है। शोएब ने इस बयान में नकवी का नाम तो नहीं लिया पर वहीं पीसीबी प्रमुख है, इसलिए जो कुछ भी शोएब ने कहा है वह तय है कि नकवी के लिए ही है। समय बोर्ड के चेयरमैन वही हैं तो उनका कहना नकवी के लिए ही था।पाकिस्तान की यह टी20 विश्व कप के मैचों में भारतीय टीम के खिलाफ आठवीं हार है। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 विश्व कप में 9 मुकाबले खेले गए हैं और इसमें एक बार ही पाक टीक जीत पायी है। पाक टीम साल 2021 के टी20 विश्व कप में बाबर आजम की कप्तानी में जीती थी। इससे पहले एशिया कप में भी पाक को भारतीय टीम ने हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]