आलिया भट्ट ने शुरू की 'डार्लिंग्स' की शूटिंग, सेट से शेयर किए फोटोज - Update Now News

आलिया भट्ट ने शुरू की ‘डार्लिंग्स’ की शूटिंग, सेट से शेयर किए फोटोज

 

Mumbai: आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से अपनी कुछ फोटोज शेयर कर दी है। आलिया ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा, ” ‘डार्लिंग्स’ के सेट पर पहला दिन। एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है, लेकिन मैं हमेशा पहले एक एक्टर रहूंगी (इस केस में एक बहुत ही नर्वस एक्टर) मुझे नहीं पता कि यह क्या है। एक नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मुझे अपने पूरे शरीर में यह नर्वस एनर्जी फील हुई। मैं पूरी रात अपनी लाइनों को भूल ना जाऊं, ऐसे सपने देखती हूं। उछल-कूद करती हूं। मुझे यही लगता रहता है कि कहीं लेट ना हो जाऊं। मुझे लगता है कि यह एहसास कभी दूर नहीं होगा। और ऐसा होना भी नहीं चाहिए, क्योंकि नर्वस होना और अनिश्चित महसूस करने का मतलब है कि आप वास्तव में परवाह करते हैं। मुझे शुभकामनाएं दें। मुझे अपने को-स्टार्स विजय वर्मा और शेफाली शाह से मैच-अप करने के लिए इसकी आवश्यकता होगी।” आलिया की यह फिल्म सुपरस्टार शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बन रही है।

 

Instagram will load in the frontend.

 

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Shreya Kulkarni Shines at the Star Pravah Awards

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Shreya Kulkarni Shines at the Star Pravah Awards Mumbai: The glamorous evening of the Star Pravah Awards witnessed many stars lighting up the red carpet, but one of the most captivating appearances was by Shreya Kulkarni. Known for her charming personality and impressive performances, Shreya once again captured everyone’s attention […]

नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा! Mumbai: फिल्म केडी: द डेविल की घोषणा के बाद से ही पूरे देश में इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब इस जोश को और बढ़ाने के लिए […]