Class 12 Exams Cancelled in West Asia Due to War: CBSE's

युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में 12वीं की परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई का बड़ा फैसला

-बहरीन, कतर, यूएई समेत कई देशों में परीक्षा की गई रद्द

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर अब शिक्षा क्षेत्र पर भी पड़ने लगा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने रविवार को आपात निर्णय लेते हुए पश्चिम एशिया के कई देशों में कक्षा 12वीं की शेष बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। यह फैसला उन छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो मौजूदा हालात में परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचने में कठिनाई महसूस कर रहे थे।
बोर्ड के अनुसार इस निर्णय का असर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरबिया और यूएई में स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 150 से अधिक स्कूलों के छात्रों पर पड़ेगा। इन देशों में 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली 12वीं की शेष परीक्षाएं अब आयोजित नहीं की जाएंगी।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक एस भारद्वाज ने बताया कि यह निर्णय प्रभावित देशों के स्कूलों और स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी तथा सुरक्षा हालात की समीक्षा के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो परीक्षाएं पहले टाल दी गई थीं, उन्हें भी अब रद्द माना जाएगा। प्रभावित छात्रों के परिणाम किस आधार पर घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी बोर्ड बाद में जारी करेगा। बोर्ड ने यह भी बताया कि खाड़ी देशों में भारत के राजदूतों और दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास को इस फैसले की सूचना दे दी गई है, ताकि छात्रों और स्कूलों के साथ आवश्यक समन्वय किया जा सके।
यहां बताते चलें कि इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं। पश्चिम एशिया में 1 मार्च को हालात बिगड़ने से पहले भौतिकी, रसायन विज्ञान, भूगोल और लेखाशास्त्र जैसे कई विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी थीं। इससे पहले बोर्ड ने 5 मार्च को इसी क्षेत्र में कक्षा 10वीं की बाकी परीक्षाएं भी रद्द कर दी थीं। आंकड़ों के अनुसार इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 43.7 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें करीब 25.1 लाख छात्र 10वीं और लगभग 18.6 लाख छात्र 12वीं कक्षा के थे।

×
Date : 16 March 2026 Posted By : EDITOR
युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में 12वीं की परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई का बड़ा फैसला
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]