CJP के सारे नेता हिरासत में
CJP के सारे नेता हिरासत में
नई दिल्ली : 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रोटेस्ट होना था। 9 अक्टूबर से ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को छावनी बना दिया। दिल्ली आने वाली ट्रेनें, मेट्रो स्टेशन और बॉर्डर के सड़क रूट बंद किए। 10 अक्टूबर को सुबह होते ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाने लगा। 11 बजे तक कॉकरोच पार्टी की पूरी लीडरशिप- फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हवाई जहाज से ही हिरासत में ले लिया गया। 9 अक्टूबर को मेट्रो और ट्रेनें बंद करने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘सावधानी बरतना गलत नहीं है, लेकिन ये तय करें कि इससे सबकुछ ठप न हो जाए। पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। CJI ने आगे कहा, ‘आपको कुछ चीजों को रोकना होगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें।’
