Madhya Pradesh : प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय तीन माह तक सप्ताह में पाँच दिन लगेंगे - Update Now News

Madhya Pradesh : प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय तीन माह तक सप्ताह में पाँच दिन लगेंगे

सभी नगरों में 8 अप्रैल से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा

सभी नगरों में रविवार को रहेगा लॉकडाउन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए, प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सोमवार से शुक्रवार तक सप्ताह में पाँच दिन लगेंगे। शनिवार एवं रविवार को कार्यालय बंद रहेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से प्रतिदिन आगामी आदेश तक प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। साथ ही आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी सात दिनों तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शाजापुर शहर में बुधवार (7 अप्रैल) रात 8 बजे से अगले दो दिन के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जेनेटिक काउंसलिंग और व्यापक जन-जागरूकता सबसे […]

उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम से स्टैंडर्ड टाइम तक ले जाना इस विमर्श का उद्देश्य: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान सम्राट विक्रमादित्य ‘द हेरिटेज इकाई की विस्तार परियोजना का हुआ भूमि-पूजन, धार्मिक […]